हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़। गुरुवार को सायं करीब 19:00–19:15 बजे थाना लीलापुर क्षेत्रान्तर्गत गजाधर इण्टर कॉलेज, लक्ष्मणपुर के पास पूर्व रंजिश को लेकर कुछ व्यक्तियों द्वारा वादी के लडके के साथ सरिया, लाठी-डण्डे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वादी की तहरीर के अनुसार उक्त घटना में नामजद एवं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत घटना कारित की गई । इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर में मु0अ0सं0 279/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/61 (2)(a)/351(3)/125 बी0एन0एस0 बनाम 06 नामजद व 06 व्यक्ति अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी लीलापुर अमला सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 279/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/351(3)/125 बी0एन0एस0, थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 02 अभियुक्तों, 01. सौरभ पुत्र संजय तिवारी उर्फ बडे तिवारी नि0 ग्राम डाडी थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष, 2. संजय कुमार उर्फ मिंटू उपाध्याय पुत्र लालजी उपाध्याय नि० ग्राम लक्षी का पुरवा डाडी थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 34 वर्ष को थाना क्षेत्रान्तर्गत गहरी मोड तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 13.08.2026 को गजाधर इण्टर कालेज लक्ष्मणपुर के पास वादी के लड़के सौरभ विश्वकर्मा को पुरानी रंजीश को लेकर मैं और सौरभ तिवारी पुत्र संजय तिवारी उर्फ बडे तिवारी नि0 ग्राम डाडी थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ एवं अन्य साथियो ने मिल कर मार पीट दिये थे तथा बाद में जानकारी हुई की सौरभ विश्वकर्मा की मृत्यु हो गयी, तथा पुलिस हम लोगो को खोज रही थी और हम लोग बस पकड कर कही दूर भागने वाले थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया ।दिनांक 14.08.2026 को उक्त अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त दरोगा तिवारी उर्फ विपिन तिवारी पुत्र स्व0 अवधेश तिवारी उम्र करीब 41 वर्ष निवासी ग्राम डांडी, थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़ को आलाकत्ल 01 अदद डण्डा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।
