तिरंगे के रंग में रंगा प्रतापगढ़, शहीद उद्यान में हुआ तिरंगा यात्रा का भव्य समापन

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ तुलसी सदन हादीहाल से हुआ, जो घंटाघर चौक, श्रीराम चौराहा, राजापाल चौराहा, अंबेडकर चौराहा होते हुए शहीद उद्यान पहुंची, जहां यात्रा का भव्य समापन हुआ।
तिरंगा यात्रा में प्रदेश सरकार के मंत्री एवं जनपद प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आमजन ने भारत माता के जयकारे लगाए। पूरे मार्ग पर राष्ट्रभक्ति का उत्साह और तिरंगे की शान दिखाई दी।
मुख्य अतिथि राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, देश के प्रति समर्पण और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का भाव मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि भारत की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण का संकल्प है। सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। 
पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व विधायक अभय कुमार 'धीरज ओझा' ने कहा कि देश की युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 
पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ,पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा,सदस्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि शहीदों की स्मृतियों से जुड़े शहीद उद्यान में यात्रा का समापन होना इस आयोजन को और अधिक भावपूर्ण बनाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
तिरंगा यात्रा के संयोजक जिला अध्यक्ष भाजयुमो अंशुमान सिंह रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा मार्ग गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा में कार्यक्रम संयोजक/जिला महामंत्री अजय वर्मा, जिला महामंत्री राजेश सिंह एवं राजेश मिश्र 'राजन', जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र, अनुराग मिश्र, अजय सिंह, अशोक सरोज, अशोक श्रीवास्तव, जिला मंत्री मुदित सिंह, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि राय साहब सिंह, अरुण मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ल, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, पूर्णाशु ओझा,ओमप्रकाश पांडे, सुरेश सिंह, संतोष मिश्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी, गिरधारी सिंह, आशीष त्रिपाठी, विशाल सिंह, ज्योतिमा सिंह चौहान, पिंकी दयाल,विशाल विक्रम सिंह, नीतीश श्रीवास्तव, आलोक गर्ग, पंकज मिश्र, अनिल शुक्ल, मनोज ब्रह्मचारी, साधु दुबे, मनीष सिंह, शिवम त्रिपाठी सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

महंगाई पर थोड़ी राहत! जुलाई में थोक दर घटकर 9.78% पर आई

आरबीआई ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, नहीं किया कोई बदलाव नई दिल्ली। ईंधन एवं बिजली तथा खाद्य वस्तुओं...
राष्ट्रीय 
महंगाई पर थोड़ी राहत! जुलाई में थोक दर घटकर 9.78% पर आई

विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

कार्यक्रम में योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के साथ किया विश्वासघात मुख्यमंत्री लखनऊ। ...
उत्तर प्रदेश 
विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

पीएम मोदी ने सुखबीर बादल का जाना हाल, हरसिमरत बोलीं धन्यवाद

सुखबीर बादल के स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री ने की फोन पर बात चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर...
पंजाब 
पीएम मोदी ने सुखबीर बादल का जाना हाल, हरसिमरत बोलीं धन्यवाद

सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर को हरसिमरत ने किया सलाम

घायल इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने...
पंजाब 
सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर को हरसिमरत ने किया सलाम

राहुल गांधी की भाषा और राजनीतिक शैली पर बरसे अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर कांग्रेस पर तीखा...
राष्ट्रीय 
राहुल गांधी की भाषा और राजनीतिक शैली पर बरसे अनुराग ठाकुर

उत्तर प्रदेश

विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

कार्यक्रम में योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के साथ किया विश्वासघात मुख्यमंत्री लखनऊ। ...
उत्तर प्रदेश 
विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक

बाढ़ की स्थिति पर डीएम ने की समीक्षा, बैराज-तटबंध का निरीक्षण

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाढ़ की स्थिति पर डीएम ने की समीक्षा, बैराज-तटबंध का निरीक्षण