राहुल गांधी की भाषा और राजनीतिक शैली पर बरसे अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर बोले- राजनीतिक मतभेद ठीक, अशोभनीय टिप्पणी स्वीकार नहीं

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी की राजनीतिक भाषा और उनके रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजनीति में मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन अशोभनीय टिप्पणियों और संवैधानिक पदों के अपमान को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लगातार तीन बार नकारा है और अब वे गाली-गलौज की राजनीति पर उतर आए हैं। उन्होंने राहुल गांधी की भाषा को अमर्यादा और अहंकार से भरी बताते हुए कहा कि उनके बयानों से कांग्रेस की मानसिकता उजागर होती है।

राहुल ने छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही मांगी ये खबर भी पढ़े : राहुल ने छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही मांगी

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी को महिला विरोधी भी बताया। उन्होंने कहा कि वे महिला आरक्षण का विरोध करते हैं। उन्होंने विदेशी महिला पर अमर्यादित टिप्पणी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी राहुल गांधी और कांग्रेस की सोच को दर्शाती है। ठाकुर ने राहुल गांधी के संस्कार और राजनीतिक आचरण पर भी सवाल खड़े किए।

अनुराग ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी की भूमिका पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सदन और सड़क, दोनों जगह असफल रहे हैं। ठाकुर के मुताबिक, संसद में उन्होंने चर्चा नहीं होने दी और जब चर्चा का अवसर आया तो पेपर लीक के मुद्दे पर ठोस सुझाव देने में भी असफल रहे।

उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी दूसरों को अलग तरह का भाषण देती है, जबकि खुद उसका आचरण अलग होता है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकतांत्रिक राजनीति में असहमति और सवाल उठाना स्वाभाविक है, लेकिन भाषा की मर्यादा और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

छह घंटे में दो बार लगे भूकंप के झटके, नासिक में दहशत

प्रशासन सर्वेक्षण के काम में जुटी नागरिकों को सतर्क रहने की अपील दोनों जगह पर भूकंप की तीव्रता 3.4 रिक्टर...
महाराष्ट्र 
छह घंटे में दो बार लगे भूकंप के झटके, नासिक में दहशत

महंगाई पर थोड़ी राहत! जुलाई में थोक दर घटकर 9.78% पर आई

आरबीआई ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, नहीं किया कोई बदलाव नई दिल्ली। ईंधन एवं बिजली तथा खाद्य वस्तुओं...
राष्ट्रीय 
महंगाई पर थोड़ी राहत! जुलाई में थोक दर घटकर 9.78% पर आई

विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

कार्यक्रम में योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के साथ किया विश्वासघात मुख्यमंत्री लखनऊ। ...
उत्तर प्रदेश 
विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

पीएम मोदी ने सुखबीर बादल का जाना हाल, हरसिमरत बोलीं धन्यवाद

सुखबीर बादल के स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री ने की फोन पर बात चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर...
पंजाब 
पीएम मोदी ने सुखबीर बादल का जाना हाल, हरसिमरत बोलीं धन्यवाद

सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर को हरसिमरत ने किया सलाम

घायल इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने...
पंजाब 
सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर को हरसिमरत ने किया सलाम

उत्तर प्रदेश

विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

कार्यक्रम में योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के साथ किया विश्वासघात मुख्यमंत्री लखनऊ। ...
उत्तर प्रदेश 
विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक

बाढ़ की स्थिति पर डीएम ने की समीक्षा, बैराज-तटबंध का निरीक्षण

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाढ़ की स्थिति पर डीएम ने की समीक्षा, बैराज-तटबंध का निरीक्षण