बाढ़ की स्थिति पर डीएम ने की समीक्षा, बैराज-तटबंध का निरीक्षण

राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा, उप जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनपद में बाढ़ की स्थिति एवं राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं फील्ड में रहकर बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर रखें और प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जहां कहीं भी जलभराव की समस्या सामने आए, वहां अधिकारी तत्काल स्थलीय निरीक्षण करें तथा प्रभावित लोगों को आवश्यक राहत एवं सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर जरूरत के अनुसार राहत सामग्री का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बाढ़ प्रभावित किसी भी व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े।

नोएडा में पिता की हत्या के बाद किशोर ने मेट्रो के आगे दी जान ये खबर भी पढ़े : नोएडा में पिता की हत्या के बाद किशोर ने मेट्रो के आगे दी जान

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जाएं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखी जाए।

मध्य गंगा बैराज व रावली तटबंध का निरीक्षण
समीक्षा बैठक के बाद जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मध्य गंगा बैराज एवं रावली तटबंध का स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर बाढ़ सुरक्षा एवं बचाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि रावली तटबंध पर जलभराव की समस्या को देखते हुए आवश्यक सभी कार्य समय से पूर्ण कर लिए गए हैं।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि जनपद में बाढ़ से संबंधित अन्य आवश्यक कार्य भी निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ कार्य करते रहें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

छह घंटे में दो बार लगे भूकंप के झटके, नासिक में दहशत

प्रशासन सर्वेक्षण के काम में जुटी नागरिकों को सतर्क रहने की अपील दोनों जगह पर भूकंप की तीव्रता 3.4 रिक्टर...
महाराष्ट्र 
छह घंटे में दो बार लगे भूकंप के झटके, नासिक में दहशत

महंगाई पर थोड़ी राहत! जुलाई में थोक दर घटकर 9.78% पर आई

आरबीआई ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, नहीं किया कोई बदलाव नई दिल्ली। ईंधन एवं बिजली तथा खाद्य वस्तुओं...
राष्ट्रीय 
महंगाई पर थोड़ी राहत! जुलाई में थोक दर घटकर 9.78% पर आई

विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

कार्यक्रम में योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के साथ किया विश्वासघात मुख्यमंत्री लखनऊ। ...
उत्तर प्रदेश 
विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

पीएम मोदी ने सुखबीर बादल का जाना हाल, हरसिमरत बोलीं धन्यवाद

सुखबीर बादल के स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री ने की फोन पर बात चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर...
पंजाब 
पीएम मोदी ने सुखबीर बादल का जाना हाल, हरसिमरत बोलीं धन्यवाद

सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर को हरसिमरत ने किया सलाम

घायल इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने...
पंजाब 
सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर को हरसिमरत ने किया सलाम

उत्तर प्रदेश

विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

कार्यक्रम में योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के साथ किया विश्वासघात मुख्यमंत्री लखनऊ। ...
उत्तर प्रदेश 
विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 