विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजन, संस्थाएं, नियोक्ता, खिलाड़ी व अधिकारी-कर्मचारी कर सकते हैं आवेदन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

बिजनौर। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं, कर्मचारियों, खिलाड़ियों एवं अन्य पात्रों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि पुरस्कार के लिए कुल 12 श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इनमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन, दिव्यांगजन के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता एवं प्लेसमेंट अधिकारी/एजेंसी, सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति एवं संस्था, प्रेरणास्रोत, नवीन अनुसंधान अथवा उत्पाद विकास, बाधामुक्त वातावरण के सृजन, पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला, सृजनशील दिव्यांग व्यक्ति एवं बालक-बालिका, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस, दिव्यांगजन के लिए अनुकूल वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी तथा दिव्यांगजन के सशक्तीकरण के लिए कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी शामिल हैं।

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी गई है। इच्छुक आवेदक निर्धारित श्रेणी के अनुसार आवश्यक अभिलेखों सहित अपना आवेदन 20 अगस्त 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, बिजनौर के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट  www.uphwd.gov.in अथवा हेल्पलाइन नंबर 1801801995 से प्राप्त की जा सकती है। मुख्य विकास अधिकारी ने पात्र दिव्यांगजन, संस्थाओं, नियोक्ताओं, खिलाड़ियों एवं संबंधित व्यक्तियों से निर्धारित समय-सीमा में आवेदन करने की अपील की है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

महंगाई पर थोड़ी राहत! जुलाई में थोक दर घटकर 9.78% पर आई

आरबीआई ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, नहीं किया कोई बदलाव नई दिल्ली। ईंधन एवं बिजली तथा खाद्य वस्तुओं...
राष्ट्रीय 
महंगाई पर थोड़ी राहत! जुलाई में थोक दर घटकर 9.78% पर आई

विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

कार्यक्रम में योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के साथ किया विश्वासघात मुख्यमंत्री लखनऊ। ...
उत्तर प्रदेश 
विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

पीएम मोदी ने सुखबीर बादल का जाना हाल, हरसिमरत बोलीं धन्यवाद

सुखबीर बादल के स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री ने की फोन पर बात चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर...
पंजाब 
पीएम मोदी ने सुखबीर बादल का जाना हाल, हरसिमरत बोलीं धन्यवाद

सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर को हरसिमरत ने किया सलाम

घायल इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने...
पंजाब 
सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर को हरसिमरत ने किया सलाम

राहुल गांधी की भाषा और राजनीतिक शैली पर बरसे अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर कांग्रेस पर तीखा...
राष्ट्रीय 
राहुल गांधी की भाषा और राजनीतिक शैली पर बरसे अनुराग ठाकुर

उत्तर प्रदेश

विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

कार्यक्रम में योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के साथ किया विश्वासघात मुख्यमंत्री लखनऊ। ...
उत्तर प्रदेश 
विभाजन दिवस पर बोले योगी, कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश के टुकड़े किए

स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक

बाढ़ की स्थिति पर डीएम ने की समीक्षा, बैराज-तटबंध का निरीक्षण

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाढ़ की स्थिति पर डीएम ने की समीक्षा, बैराज-तटबंध का निरीक्षण