स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल दे रहा एक रुपये का सिम

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने पेश किये नये आकर्षक प्लान 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • एक रुपये में मिल रहा है सिम

बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने ग्राहकों के लिए कई नए प्लान और विशेष ऑफर पेश किए हैं। बिजनौर स्थित बीएसएनएल कार्यालय में गुरुवा को आयोजित प्रेस वार्ता में इन योजनाओं की जानकारी दी गई।

प्रेस वार्ता की अध्यक्षता प्रचलन क्षेत्र प्रमुख बिजनौर एल.एम. सिंह ने की। उन्हाेंने बताया कि एफटीटीएच के 499 रुपये वाले प्लान पर पहले महीने सेवा बिल्कुल मुफ्त रहेगी। इसके बाद अगले तीन महीनों तक 100 रुपये की मासिक छूट मिलेगी, जिससे ग्राहक को 399 रुपये प्रतिमाह का भुगतान करना होगा। इस प्लान में 3300 जीबी हाई-स्पीड डेटा तथा 24 घंटे अनलिमिटेड कॉल की सुविधा दी जा रही है।

जौनपुर पुलिस ने खोज निकाले 200 गुमशुदा मोबाइल फोन, मालिकों को सौंपे ये खबर भी पढ़े : जौनपुर पुलिस ने खोज निकाले 200 गुमशुदा मोबाइल फोन, मालिकों को सौंपे

इसी क्रम में फ्रीडम ऑफर के तहत 1111 रुपये के प्लान में 200 एमबीपीएस हाई-स्पीड इंटरनेट, 5000 जीबी हाई-स्पीड डेटा और 24 घंटे अनलिमिटेड कॉल की सुविधा दी गई है। इस ऑफर की अवधि छह माह रखी गई है। ग्रामीण ग्राहकों के लिए 259 रुपये का प्लान भी पेश किया गया है, जिसमें 25 एमबीपीएस हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक रुपये का फ्रीडम ऑफर प्लान भी आकर्षण का केंद्र है। इसमें मुफ्त सिम, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस की सुविधा 24 दिनों की वैधता के साथ दी जा रही है। बीएसएनएल ने 2399 रुपये के मोबाइल प्लान पर भी विशेष ऑफर घोषित किया है। इसमें 47 अतिरिक्त दिनों की वैधता के साथ कुल 412 दिन की वैधता, अनलिमिटेड लोकल एवं STD कॉल, प्रतिदिन 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे। यह विशेष ऑफर 12 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा।

प्रेस वार्ता में बिजनौर में बीएसएनएल नेटवर्क के विस्तार की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि जिले में करीब 500 ग्राम पंचायतों को बीएसएनएल नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है और लगभग 250 बीएसएनएल 4जी टावर वर्तमान में कार्यरत हैं। इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी बेहतर होने का दावा किया गया। इसके अलावा बीएसएनएल की स्टाइलिश फोन सर्विस भी दूरस्थ एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों के लिए उपलब्ध है। दस्तावेज के अनुसार हैंडसेट की कीमत 1,34,166 रुपये है। सरकारी उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल SMS शुल्क 18 रुपये प्रति मिनट SMS और वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं के लिए 25 रुपये प्रति मिनट एसएमएस निर्धारित है। सरकारी उपयोगकर्ताओं के लिए 4,503 रुपये तथा वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं के लिए 7,507 रुपये के 30-दिवसीय मासिक प्लान भी बताए गए हैं।

बीएसएनएल ने कहा कि स्वदेशी 4G तकनीक, भारतनेट ,एफटीटीएच, वाई फाई और डिजिटल सेवाओं के विस्तार के माध्यम से देश के नागरिकों तक सस्ती, विश्वसनीय और बेहतर दूरसंचार सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास जारी है। इस अवसर पर एल एम सिह के साथ एजीएम हेमेन्द्र पाल सिंह भी मौजूद रहे |

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सतरूपा विपुल ग्रुप का भव्य तीज समारोह, संस्कृति के रंग में सजा आयोजन

लखनऊ। सतरूपा विपुल ग्रुप की ओर से महिलाओं के लिए भव्य तीज समारोह का आयोजन क्लब मोमेंट्ज, विभूतिखंड, गोमतीनगर में...
उत्तर प्रदेश 
सतरूपा विपुल ग्रुप का भव्य तीज समारोह, संस्कृति के रंग में सजा आयोजन

सूरज प्रताप और ‘दिव्य प्रेम’ के नन्हें सितारों की खास बॉन्डिंग

कभी-कभी टीवी सेट पर सबसे प्यारे रिश्ते कहानी या स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं होते, बल्कि सेट के पीछे अपने आप...
मनोरंजन 
सूरज प्रताप और ‘दिव्य प्रेम’ के नन्हें सितारों की खास बॉन्डिंग

अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान उकडा पोखरा हनुमान मन्दिर...
उत्तर प्रदेश 
अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

सतरूपा विपुल ग्रुप का भव्य तीज समारोह, संस्कृति के रंग में सजा आयोजन

लखनऊ। सतरूपा विपुल ग्रुप की ओर से महिलाओं के लिए भव्य तीज समारोह का आयोजन क्लब मोमेंट्ज, विभूतिखंड, गोमतीनगर में...
उत्तर प्रदेश 
सतरूपा विपुल ग्रुप का भव्य तीज समारोह, संस्कृति के रंग में सजा आयोजन

अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान उकडा पोखरा हनुमान मन्दिर...
उत्तर प्रदेश 
अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार