तटबंध की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए की जाय निगरानी - डीएम

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा विक्रमजोत-धुसवा तटबंध के किमी 9.510 से 9.900 के मध्य हो रहे कटान का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर तटबंध की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कटान एवं तटबंध की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि तटबंध की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कटान प्रभावित स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि जलस्तर एवं नदी की धारा में होने वाले परिवर्तन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यकता के अनुसार तत्काल सुरक्षात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि तटबंध को किसी भी प्रकार की क्षति से बचाया जा सके।
अधिषासी अभियन्ता बाढ़ खंड द्वारा बताया गया कि कटान प्रभावित क्षेत्र में लगातार प्रोटेक्शन वर्क कराया जा रहा है। विभागीय टीम द्वारा मौके पर आवश्यक संसाधनों एवं सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए तटबंध की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। लगातार किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों के कारण वर्तमान में तटबंध सुरक्षित है।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रोटेक्शन वर्क में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने मौके पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी तत्परता के साथ कार्य करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन एवं बाढ़ खंड की टीम तटबंध की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। कटान की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार सुरक्षात्मक कार्यों को और तेज किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्र में नियमित निरीक्षण करते हुए तटबंध की सुरक्षा सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी उमाकान्त तिवारी, अधिशासी अभियन्ता बाढ़ दिनेश कुमार सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

बांदा : डांट से नाराज 9 साल का बच्चा घर से भागा

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में पुलिस ने घर में डांटे जाने से नाराज हाेकर भागे नौ वर्षीय बच्चे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा : डांट से नाराज 9 साल का बच्चा घर से भागा

बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

बिजनौर। जनपद बिजनौर की अफजलगढ़ पुलिस ने बुधवार रात करीब डेढ़ बजे मुठभेड़ के बाद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

मानसून सत्र में 12 विधेयक पास, रिजिजू बोले- चर्चा संतोषजनक नहीं

रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार थी, विपक्ष ने बनाई दूरी नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा...
राष्ट्रीय 
मानसून सत्र में 12 विधेयक पास, रिजिजू बोले- चर्चा संतोषजनक नहीं

5 अगस्त को होगा 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन 

गोरखपुर। मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर द्वारा AISSHPRA Gems & Jewels के सहयोग से एवं Rotary Euphoria, Gorakhpur के संयुक्त तत्वावधान...
उत्तर प्रदेश 
5 अगस्त को होगा 'व्यापार संगम 4.0' का भव्य आयोजन 

मीरजापुर में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

मीरजापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के पिड़खिर गांव में गुरुवार दोपहर 45 वर्षीय मुन्ना मुसहर की करंट की चपेट में आने...