सरकार के विधेयक को रोकने को कांग्रेस ने बताया बड़ी कामयाबी

संसद के मानसून सत्र में सरकार के कई विधेयकों रोकने को जीत बताते हुए कांग्रेस ने कहा, बड़ी उपलब्धि

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। कांग्रेस ने संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी एकता और दबाव के कारण सरकार के कई महत्वपूर्ण विधेयकों को आगे नहीं बढ़ा पाने को अपनी बड़ी उपलब्धि बताया है। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ विधेयक, विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक और 130वां संविधान संशोधन विधेयक इस सत्र में नहीं आ सके, जबकि एफसीआरए संशोधन विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजा गया। हालांकि, उन्होंने खान और खनिज तथा राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम से जुड़े संशोधन विधेयकों के बिना चर्चा पारित होने पर चिंता जताई।

जयराम रमेश ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि साल 2026 का मानसून सत्र पूरी तरह ठप (वॉशआउट) रहा। उन्होंने इसकी तुलना 2015 के मानसून सत्र से करते हुए कहा कि उस समय व्यापम घोटाला प्रमुख मुद्दा था और इस बार नीट तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से जुड़े मुद्दे रहे। उनके मुताबिक, 11 साल बाद भी छात्रों और युवाओं से जुड़े ऐसे मुद्दे संसद के सामने बने हुए हैं।

युवा देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं : मोदी ये खबर भी पढ़े : युवा देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं : मोदी

955b1f87a0b4dc155e834625867901a5_947921305

रमेश ने कहा कि इस सत्र में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता देखने को मिली। 18 दिनों तक विपक्ष के फ्लोर नेताओं की रोज बैठक हुई और हर दिन की रणनीति तय की गई। विपक्ष ने जिन मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया, उनमें से कई पर सरकार को कदम पीछे खींचने पड़े या विधेयकों को आगे बढ़ाने में देरी हुई।

उन्होंने कहा कि पहली बड़ी उपलब्धि ‘एक देश, एक चुनाव’ विधेयक का इस सत्र में नहीं आना है। इस विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति की रिपोर्ट अभी नहीं आई है और अब इसके शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने की संभावना है।

रमेश ने दूसरी उपलब्धि के तौर पर ‘विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक’ को बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विधेयक विश्वविद्यालयों के कामकाज में अत्यधिक केंद्रीयकरण को बढ़ावा देता है। विधेयक से जुड़ी संयुक्त संसदीय समिति की रिपोर्ट भी इस सत्र में पेश नहीं हुई और इसे अगले सत्र तक टाल दिया गया।

उन्होंने तीसरे मुद्दे के तौर पर 130वें संविधान संशोधन विधेयक को मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री की कथित ‘स्वचालित बर्खास्तगी’ से जुड़ा विधेयक बताया। उन्होंने कहा कि संयुक्त संसदीय समिति की रिपोर्ट इस सत्र में आने वाली थी लेकिन अब इसे अगले सत्र तक टाल दिया गया है।

जयराम रमेश ने एफसीआरए संशोधन विधेयक को कांग्रेस की चौथी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि सरकार इस विधेयक को इसी सत्र में लाने की तैयारी में थी लेकिन विपक्षी दलों, नागरिक संगठनों और कई राज्यों के नेताओं के दबाव के कारण इसे जेपीसी को भेजना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग थी कि विधेयक को पूरी तरह वापस लिया जाए लेकिन जेपीसी को भेजा जाना भी सकारात्मक कदम है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष की पांचवीं उपलब्धि यह रही कि सरकार लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत जुटाने में सफल नहीं हो सकी। सरकार परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत जुटाने की कोशिश कर रही थी लेकिन वह इसमें सफल नहीं हुई।

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने भी सरकार पर संसद में चर्चा से बचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहली बार किसी संसद सत्र के दौरान सरकार को इतना ‘डरा और सहमा हुआ’ देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सदन की कार्यवाही से दूर रहे।

गोगोई ने कहा कि विपक्ष ने इस सत्र में नीट पेपर लीक, राममंदिर चढ़ावे से जुड़ा मामला, पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट, विदेश नीति और चीन के साथ सीमा विवाद, भ्रष्टाचार के आरोपों जैसे मुद्दे उठाने की तैयारी की थी।उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर चर्चा हुई लेकिन प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सदन में नहीं आए। गृह मंत्री सत्र के अंतिम दिनों में सदन में चर्चा की मांग लेकर आए, जबकि विपक्ष पहले से छात्रों के मुद्दे पर चर्चा और जवाब की मांग कर रहा था।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

टीवीएस ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों वेरिएंट के बढ़े दाम

दिल्ली में ऑर्बिटर V1 की एक्स-शोरूम कीमत अब ₹91,500 टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस ऑर्बिटर की...
टेक-मित्र 
टीवीएस ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों वेरिएंट के बढ़े दाम

कावड़ यात्रा तभी सार्थक, जब आत्मा से राग-द्वेष का ‘कबाड़ा’ निकले  :आचार्य निर्भय सागर 

फिरोजाबाद,नगर के छदामी लाल जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा मे आचार्य निर्भय सागर महाराज ने  कहा कि श्रवण मास...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कावड़ यात्रा तभी सार्थक, जब आत्मा से राग-द्वेष का ‘कबाड़ा’ निकले  :आचार्य निर्भय सागर 

सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट मामले में फैसला टला, नए जज सुनाएंगे निर्णय

जज विशाल गोगने के तबादले के बाद मामला नए जज प्रशांत कुमार के पास
राष्ट्रीय  राज्य 
सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट मामले में फैसला टला, नए जज सुनाएंगे निर्णय

न्यायालय के आदेश पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

   मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी अजीत सिंह की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर न्यायालय के आदेश...
उत्तर प्रदेश 
न्यायालय के आदेश पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश

कावड़ यात्रा तभी सार्थक, जब आत्मा से राग-द्वेष का ‘कबाड़ा’ निकले  :आचार्य निर्भय सागर 

फिरोजाबाद,नगर के छदामी लाल जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा मे आचार्य निर्भय सागर महाराज ने  कहा कि श्रवण मास...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कावड़ यात्रा तभी सार्थक, जब आत्मा से राग-द्वेष का ‘कबाड़ा’ निकले  :आचार्य निर्भय सागर 

न्यायालय के आदेश पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

   मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी अजीत सिंह की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर न्यायालय के आदेश...
उत्तर प्रदेश 
न्यायालय के आदेश पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद के गुलमोहर एन्क्लेव में 16 अगस्त को होगा भव्य तीज उत्सव

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में हरियाली तीज के अवसर पर रविवार, 16 अगस्त 2026 को भव्य गुलमोहर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद के गुलमोहर एन्क्लेव में 16 अगस्त को होगा भव्य तीज उत्सव

बांदा : डांट से नाराज 9 साल का बच्चा घर से भागा

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में पुलिस ने घर में डांटे जाने से नाराज हाेकर भागे नौ वर्षीय बच्चे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा : डांट से नाराज 9 साल का बच्चा घर से भागा