दस हजार में करे Yamaha R2 की प्री-बुकिंग, अगस्त में होगी लॉन्च

खरीदारी के समय बाइक की कुल कीमत में एडजस्ट होगें दस हजार रूपये

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • जानें क्या है खास

यामाहा मोटर इंडिया ने अपनी नई स्पोर्टबाइक यामाहा R2 के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी की इस एंट्री-लेवल सुपरस्पोर्ट बाइक को 27 अगस्त 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। बाइक की प्री-बुकिंग के लिए ग्राहकों को 10,000 रुपये देने होंगे, जिसे खरीदारी के समय बाइक की कुल कीमत में एडजस्ट किया जाएगा।

प्री-बुकिंग की रकम पूरी तरह रिफंडेबल रखी गई है। ग्राहक 5 सितंबर 2026 से अपनी बुकिंग कैंसिल कराकर राशि वापस ले सकेंगे। बाइक की आधिकारिक कीमत और अन्य प्रमुख जानकारियां लॉन्च के दिन सामने आएंगी।

किस टेलिकॉम कंपनी का सिम अधिक बिक रहा है? सरकारी आंकड़ों में खुलासा ये खबर भी पढ़े : किस टेलिकॉम कंपनी का सिम अधिक बिक रहा है? सरकारी आंकड़ों में खुलासा

यामाहा R2 को कंपनी के पोर्टफोलियो में R15M और R3 के बीच जगह मिलने की उम्मीद है। हालांकि, यामाहा R3 को भारतीय बाजार में पिछले साल के अंत में बंद कर दिया गया था। लॉन्च के बाद R2 का मुकाबला केटीएम आरसी 200 और हीरो करिश्मा एक्सएमआर जैसी बाइक्स से हो सकता है।

फिलहाल यामाहा ने R2 के इंजन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। हालांकि, माना जा रहा है कि भारतीय मॉडल में सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है। संभावना है कि इसमें R15 के 155cc इंजन का बड़ा वर्जन इस्तेमाल किया जाए।

सेगमेंट में मुकाबले को देखते हुए R2 के इंजन से करीब 25-26 bhp की पावर मिलने की उम्मीद है। इसमें R15 की तरह वेरिएबल वॉल्व टेक्नोलॉजी मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। इंजन को लिक्विड-कूल्ड और हाई-रेविंग यूनिट के तौर पर पेश किया जा सकता है, जिसकी रेडलाइन 10,000 rpm से ऊपर हो सकती है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मऊ में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कोर्ट ने दिया आदेश

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी अजीत सिंह की ओर से दाखिल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मऊ में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कोर्ट ने दिया आदेश

पेपर लीक मामले में CBI की आगे की जांच पर 14 अगस्त को फैसला

आरोपितों को चार्जशीट और दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग
राष्ट्रीय  राज्य 
पेपर लीक मामले में CBI की आगे की जांच पर 14 अगस्त को फैसला

टीवीएस ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों वेरिएंट के बढ़े दाम

दिल्ली में ऑर्बिटर V1 की एक्स-शोरूम कीमत अब ₹91,500 टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस ऑर्बिटर की...
टेक-मित्र 
टीवीएस ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों वेरिएंट के बढ़े दाम

उत्तर प्रदेश

मऊ में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कोर्ट ने दिया आदेश

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी अजीत सिंह की ओर से दाखिल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मऊ में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कोर्ट ने दिया आदेश

कावड़ यात्रा तभी सार्थक, जब आत्मा से राग-द्वेष का ‘कबाड़ा’ निकले  :आचार्य निर्भय सागर 

फिरोजाबाद,नगर के छदामी लाल जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा मे आचार्य निर्भय सागर महाराज ने  कहा कि श्रवण मास...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कावड़ यात्रा तभी सार्थक, जब आत्मा से राग-द्वेष का ‘कबाड़ा’ निकले  :आचार्य निर्भय सागर 

न्यायालय के आदेश पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

   मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी अजीत सिंह की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर न्यायालय के आदेश...
उत्तर प्रदेश 
न्यायालय के आदेश पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज