किस टेलिकॉम कंपनी का सिम अधिक बिक रहा है? सरकारी आंकड़ों में खुलासा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली । टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के आंकड़ों से पता चला है कि देश में नए मोबाइल ग्राहकों को जोड़ने में एयरटेल लगातार आगे बनी हुई है। जून 2026 का डेटा बताता है कि भारत में पिछले महीने लोगों ने एयरटेल के सिम अधिक खरीदे। जियो दूसरे नंबर पर रही। वोडा-आइडिया की सर्विस बेहतर होने का फायदा उसे मिलता हुआ दिख रहा है। सरकारी कंपनी BSNL भी अपना सब्सक्राइबर बेस बढ़ा रही है।

Airtel ने जोड़े 29 लाख से अधिक नए मोबाइल ग्राहक
ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल का सब्सक्राइबर बेस जून में बढ़कर 48 करोड़ 67 लाख 99 हजार 957 ग्राहकों तक पहुंच गया है। एयरटेल ने पिछले महीने 29 लाख 89 हजार 976 नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क में जोड़ा। इस मामले में जियो दूसरे नंबर पर रही। कंपनी ने 21 लाख 86 हजार 980 ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा है। वोडा-आइडिया की सर्विस में सुधार का फायदा कंपनी को होता हुआ दिख रहा है। पिछले महीने वीआई ने 1 लाख 63 हजार 757 ग्राहकों को ऐड किया। वहीं, सरकारी कंपनी बीएसएनएल के साथ भी नए ग्राहक जुड़ रहे हैं। उसने पिछले महीने 94 हजार 6 नए ग्राहक जोड़े।

हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल? ये खबर भी पढ़े : हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

Jio के पास देश में सबसे अधिक मोबाइल ग्राहक
देश में सबसे अधिक मोबाइल ग्राहकों के मामले में रिलायंस जियो सबसे आगे है। उसका कुल वायरलैस सब्सक्राइबर बेस 50 करोड़ से अधिक ग्राहकों का है। जिया के अनुसार, कंपनी ने जून महीने के दौरान 33.3 लाख एक्टिव यानी VLR ग्राहक जोड़े। इससे जियो का एक्टिव मोबाइल ग्राहक आधार बढ़कर 49.89 करोड़ हो गया। देश के कुल 120.11 करोड़ एक्टिव मोबाइल ग्राहकों में जियो की हिस्सेदारी करीब 41.5 प्रतिशत हो गई है।

देश का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर कौन?
ट्राई के आंकड़ों से पता चलता है कि जियो 39.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ देश की सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर बनी हुई है।

फिक्स्ड लाइन सेवाओं में जियो पहले स्थान पर रही। जून में कंपनी ने करीब 1.44 लाख नए कनेक्शन जोड़े। जियो के वायरलाइन ग्राहक की तादाद 1.56 करोड़ हो गई है।
वहीं, 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) में जियो के ग्राहकों की संख्या 91.14 लाख पहुंच गई, जो देश के कुल 5G FWA ग्राहकों का 70.5 प्रतिशत है।

कंपनी ने जून में करीब 1.46 लाख नए 5G FWA ग्राहक जोड़े। जियो UBR आधारित फिक्स्ड वायरलेस सेवा देने वाली देश की एकमात्र कंपनी भी बनी हुई है और इस सेवा के ग्राहकों की संख्या 49.34 लाख हो गई है।

कुल मिलाकर देश में पिछले महीने 53 लाख से अधिक वायरलैस सब्सक्राइबर्स बढ़ गए। कुल वायरलैस सब्सक्राइबर्स की संख्या अब देश में 128 करोड़ से अधिक हो गई है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

करिश्मा कपूर अपने तलाक के पेपर्स पेश करें:सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली : उद्योगपति संजय कपूर के निधन के बाद उनकी वसीयत को लेकर चल रहा विवाद अब और गहराता जा...
मनोरंजन 
करिश्मा कपूर अपने तलाक के पेपर्स पेश करें:सुप्रीम कोर्ट

ट्रंप ,जेलेंस्की और नेतन्याहू की व्हाइट हाउस में अहम बैठक

वाशिंगटन :व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने जानकारी दी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप ,जेलेंस्की और नेतन्याहू की व्हाइट हाउस में अहम बैठक

राशिफल 29 जुलाई 2026:  सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी बन सकती है

मेष   दिन ऊर्जा से भरपूर रह सकता है। कार्यक्षेत्र मेंमेहनत की सराहना होने की संभावना है। यदि किसी नए वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 29 जुलाई 2026:  सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी बन सकती है

किस टेलिकॉम कंपनी का सिम अधिक बिक रहा है? सरकारी आंकड़ों में खुलासा

नई दिल्ली । टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के आंकड़ों से पता चला है कि देश में नए मोबाइल...
टेक-मित्र 
किस टेलिकॉम कंपनी का सिम अधिक बिक रहा है? सरकारी आंकड़ों में खुलासा

मौसम 29 जुलाई: 16 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 90 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली: देश में मानसून के कहर के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ाने वाला नया...
राष्ट्रीय 
मौसम 29 जुलाई: 16 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 90 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

फिरोजाबाद,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में आटा मिलों द्वारा आटे में पत्थर का चूरा-सेल खडी पीसने की सूचना मिलने के...
उत्तर प्रदेश 
आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद  आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील

लखनऊ। विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बी0के0टी0 क्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील