मौसम 29 जुलाई: 16 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 90 की स्पीड से हवा
नई दिल्ली: देश में मानसून के कहर के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ाने वाला नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 29 जुलाई को यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, इस आंधी के चलते कई जगहों पर बिजली कट की समस्या होने की आशंका है। इतना ही नहीं कुछ जगहों पर बड़े-बड़े वृक्ष धाराशायी हो सकते हैं। वहीं, कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिर सकते हैं। कुछ राज्यों में भूस्खलन की भी संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मॉनसून की बारिश सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
वहीं, 29 जुलाई से 3 अगस्त के बीच पूर्वी राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट है। इसके अलावा बिजली-वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
देश के 16 राज्यों भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 29 जुलाई को देश के 16 राज्यों यूपी, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। किसानों और मछुआरों को समुद्री तट से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।
दिल्ली NCR
दिल्ली (29 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 14 जुलाई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। लोगों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 29 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तर प्रदेश
यूपी (29 जुलाई-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): नोएडा, मेरठ, मथुरा, आगरा, कानपुर, कुशीनगर, मैनपुरी, बिजनौर, मोरादाबाद, बरेली, देवरिया, सोनभद्र, अलीगढ़, मिर्जापुर, गाजीपुर, वाराणसी, भदोही, अयोध्या, प्रयागराज और औरैया में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, लखनऊ में कल यानी 29 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
बिहार
बिहार (29-30 जुलाई-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): गया, सिवान, पटना, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं,पटना में कल यानी 29 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
झारखंड
झारखंड (29 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): रांची, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, लोहरदगा, सरायकेला और साहेबगंज में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस बारिश के चलते 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी का अलर्ट है। वहीं, रांची में 29 जुलाई को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
उत्तराखंड
उत्तराखंड (29 जुलाई-बारिश-आंधी का अलर्ट): नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चमोली में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है। वहीं, देहरादून में 29 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की चेतावनी है।
हिमाचल
हिमाचल प्रदेश (29-31 जुलाई-बारिश-आंधी की संभावना): कांगड़ा, सिरमौर, मंडी, शिमला, चंबा कुल्लू, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, 29 जुलाई को मनाली का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (29-30 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): जम्मू, पुंछ, सांबा, कुपवाड़ा, कुलगाम, कठुआ, राजौरी, रियासी, बडगाम, गांदरबल और अनंतनाग में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 29 जुलाई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(29 जुलाई-भारी बारिश-तूफान की संभावना): दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, पुरबा बर्धमान,कोलकाता, हावड़ा, बांकुड़ा, अलीपुर द्वार, मालदा और दुर्गापुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 29 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
पंजाब
पंजाब (29-30 जुलाई-बारिश का येलो अलर्ट): बरनाला, फरीदकोट, बठिंडा, गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, अमृतसर, रूपनगर, मुक्तसर, कपूरथला और संगरूर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। किसानों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है।
राजस्थान
राजस्थान (29-31 जुलाई-हल्की बारिश-आंधी की चेतावनी): अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, उदयपुर, फलोदी, जैसलमेर, टोंक, नागौर, शाहपुरा में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 29 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (29 जुलाई-तेज बारिश-हवा का अलर्ट): सतना, मांडला, विदिशा, शिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, अशोकनगर, बड़वानी, दमोह, दतिया, देवास और भोपाल में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, भोपाल में 29 जुलाई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
