पूर्व महापौर शकुंतला आर्य के निधन पर मनोनीत पार्षद मनोज जैन ने जताया शोक
पूर्व महापौर एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता शकुंतला आर्य का 98 वर्ष की आयु में निधन
नीरज अवस्थी
- 1997-98 में दिल्ली नगर निगम की पहली भाजपा महिला महापौर बनीं
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के मनोनीत पार्षद मनोज जैन ने दिल्ली की पूर्व महापौर एवं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता शकुंतला आर्य के 98 वर्ष की आयु में निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मनोज जैन ने कहा कि शकुंतला आर्य भाजपा की संस्थापक पीढ़ी की उन समर्पित नेताओं में थीं, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। वर्ष 1997-98 में दिल्ली की पहली भाजपा महिला महापौर के रूप में उन्होंने उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय दिया और महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल कायम की।
ये खबर भी पढ़े : मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठेउन्होंने कहा कि शकुंतला आर्य का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण और समाज के प्रति सेवा भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका निधन भाजपा परिवार और दिल्ली की सार्वजनिक जीवन की अपूरणीय क्षति है।
मनोज जैन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
