सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके को मियादी बुखार, ट्वीट कर दी स्वास्थ्य की जानकारी
पिछले कुछ दिनों से मेरी तबीयत खराब, अब ब्लड रिपोर्ट में टाइफाइड होने की शिकायत: अभिजीत
- देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले समर्थकों के आभार प्रकट किया
नई दिल्ली। सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दिपके को मियादी बुखार यानी ‘टाइफाइड’ हो गया है। यह जानकारी खुद दीपके ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी।
दिपके ने लिखा, "सबको पता है पिछले कुछ दिनों से मेरी तबीयत खराब थी, अब ब्लड रिपोर्ट आ गए हैं जिसमें मुझे टाइफाइड होने की शिकायत है जिसका उपचार चल रहा है, रोज सुबह और शाम को आईवीएस लग रहे हैं। उन्होंने देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले अपने समर्थकों के प्रति आभार प्रकट किया।
https://twitter.com/zingabad/status/2080861571002306951?s=20
उल्लेखनीय है कि प्रमुख दिपके ने गुरुवार को तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। उनको तेज बुखार है। छात्र आंदोलन में हजारों की संख्या में एकजुट हुए छात्र शिक्षा प्रणाली में अनियमितता और पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
