बिहार बंद के दौरान सीवान पुलिस ने यातायात व्यवस्था रखी सुचारू

एसपी ने लागू किया वैकल्पिक रूट प्लान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पुलिस निगरानी में छोटे वाहनों को सुरक्षित पहुंचाया गया गंतव्य तक

सीवान। बिहार बंद के दौरान जेपी चौक पर प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क जाम किए जाने के बाद सीवान पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर तत्काल वैकल्पिक रूट प्लान लागू किया गया, जिससे शहर में यातायात सामान्य बनाए रखने का प्रयास किया गया।

एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि बिहार बंद के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जेपी चौक पर सड़क अवरुद्ध किए जाने के कारण आम लोगों को परेशानी से बचाने के लिए पुलिस ने तुरंत वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था लागू की। उन्होंने कहा कि सभी छोटे वाहनों को पुलिस की निगरानी और सहयोग से सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।

सीवान में युवक की गोली मारकर हत्या, स्टेशन रोड फल मंडी के पास मिला शव ये खबर भी पढ़े : सीवान में युवक की गोली मारकर हत्या, स्टेशन रोड फल मंडी के पास मिला शव

उन्होंने बताया कि सभी चारपहिया एवं बड़े वाहनों को गोपालगंज मोड़ से बैसाखी मोड़ और तरवारा मोड़ होते हुए उनके गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है। वहीं गोपालगंज मोड़ की ओर आने वाले बड़े वाहनों को तरवारा मोड़ एवं बैसाखी मोड़ होते हुए बाईपास मार्ग से डायवर्ट किया गया है।

एसपी ने कहा कि रेलवे स्टेशन जाने वाले सभी वाहनों के लिए ओवरब्रिज मार्ग का उपयोग अनिवार्य किया गया है ताकि स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पूरन कुमार झा ने आम नागरिकों से अपील की कि वे पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें, यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था और यातायात को पूरी तरह सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

छात्रो के आंदोलन की जीत, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। पेपर लीक के मुद्दे को लेकर शुरू हुए आंदोलन के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।...
राष्ट्रीय 
छात्रो के आंदोलन की जीत, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पद से दिया इस्तीफा

डीएम और एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया निरीक्षण,

प्रतापगढ़।आगामी पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा सुदृढ़ कानून एवं...
डीएम और एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया निरीक्षण,

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जारी किया पत्र

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की मांग को...
राष्ट्रीय 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जारी किया पत्र

सोनम वांगचुक के वायरल वीडियो पर सफदरजंग अस्पताल ने दी सफाई

अस्पताल का बयान, प्रतिबंधित क्षेत्र में बनाया गया था वीडियो नई दिल्ली। पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के अस्पताल से जुड़े वायरल...
राष्ट्रीय 
सोनम वांगचुक के वायरल वीडियो पर सफदरजंग अस्पताल ने दी सफाई

उत्तर प्रदेश

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी

शिक्षण संस्थाओं में मास्टर डाटा तैयार करने और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू मऊ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी