जौहर अली विश्वविद्यालय को बचाने के लिए उतरौला में चला हस्ताक्षर अभियान

अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक के साथ विश्वविद्यालय को बचाने की अपील

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

  • हस्ताक्षर अभियान में सपा पदाधिकारियों समेत कई लोगों ने दिया समर्थन

उतरौला(बलरामपुर)। मोहम्मद जौहर अली विश्वविद्यालय को ध्वस्त किए जाने के विरोध में शनिवार को अधिवक्ता सभा, बलरामपुर के तत्वावधान में उतरौला में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए विश्वविद्यालय को बचाने की अपील की गई।

हस्ताक्षर अभियान में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपना समर्थन जताया। अभियान की शुरुआत अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ‘आशू’ एवं तहसील अध्यक्ष लालू यादव ने की।

छात्रों को 'देशद्रोही' बताने वाले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लें राज्यपाल: आप  ये खबर भी पढ़े : छात्रों को 'देशद्रोही' बताने वाले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लें राज्यपाल: आप 

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राम दयाल यादव ने कहा कि शिक्षा के मंदिर को तोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार की कार्रवाई को दमनकारी एवं प्रतिशोध की भावना से प्रेरित बताते हुए इसका विरोध किया।

डॉ. एहसान खान ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने के बजाय अन्य वैकल्पिक समाधान पर विचार किया जाना चाहिए। वहीं एजाज मलिक ने लोगों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और विश्वविद्यालय को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।इस मौके पर मोहम्मद उमर खां, मार्कण्डेय मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, धर्मराज यादव एडवोकेट, इरफान खान एडवोकेट ,शमीम खान एडवोकेट, सुरेश यादव,झिनकन यादव,सपा विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

छात्रो के आंदोलन की जीत, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। पेपर लीक के मुद्दे को लेकर शुरू हुए आंदोलन के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।...
राष्ट्रीय 
छात्रो के आंदोलन की जीत, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पद से दिया इस्तीफा

डीएम और एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया निरीक्षण,

प्रतापगढ़।आगामी पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा सुदृढ़ कानून एवं...
डीएम और एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया निरीक्षण,

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जारी किया पत्र

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की मांग को...
राष्ट्रीय 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जारी किया पत्र

सोनम वांगचुक के वायरल वीडियो पर सफदरजंग अस्पताल ने दी सफाई

अस्पताल का बयान, प्रतिबंधित क्षेत्र में बनाया गया था वीडियो नई दिल्ली। पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के अस्पताल से जुड़े वायरल...
राष्ट्रीय 
सोनम वांगचुक के वायरल वीडियो पर सफदरजंग अस्पताल ने दी सफाई

उत्तर प्रदेश

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी

शिक्षण संस्थाओं में मास्टर डाटा तैयार करने और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू मऊ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी