युवाओं के लिए बड़ा अवसर, सेवायोजन कार्यालय में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

कई प्रतिष्ठित कंपनियां रोजगार मेले में लेंगी हिस्सा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

आनंद मिश्रा

मऊ। निदेशक, सेवायोजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय, मऊ द्वारा 29 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:30 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले का उद्देश्य जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

जिला सेवायोजन अधिकारी अरविन्द पांडेय ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें समया हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, मऊ तथा गतिमान एग्रोफॉरेस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन कंपनियों द्वारा सेल्स मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, बिजनेस एग्जीक्यूटिव, ग्रुप लीडर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

एसपी कमलेश बहादुर ने 74वीं अन्तरजनपदीय हॉकी प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ ये खबर भी पढ़े : एसपी कमलेश बहादुर ने 74वीं अन्तरजनपदीय हॉकी प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार ₹8,000 से ₹20,000 तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से संपन्न होगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे रोजगार मेले में प्रतिभाग करने से पूर्व रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करा लें। उन्होंने बताया कि केवल पंजीकृत अभ्यर्थियों का ही कैंपस चयन रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने जनपद के अधिक से अधिक शिक्षित बेरोजगार युवाओं से रोजगार मेले में प्रतिभाग कर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- 'राष्ट्रविरोधी ताकतों को फायदा नहीं उठाने देना चाहता'

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा...
राष्ट्रीय 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- 'राष्ट्रविरोधी ताकतों को फायदा नहीं उठाने देना चाहता'

छात्रों के आंदोलन की जीत, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। पेपर लीक के मुद्दे को लेकर शुरू हुए आंदोलन के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।...
राष्ट्रीय 
छात्रों के आंदोलन की जीत, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पद से दिया इस्तीफा

डीएम और एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया निरीक्षण

प्रतापगढ़।आगामी पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा सुदृढ़ कानून एवं...
उत्तर प्रदेश 
डीएम और एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया निरीक्षण

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जारी किया पत्र

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की मांग को...
राष्ट्रीय 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जारी किया पत्र

सोनम वांगचुक के वायरल वीडियो पर सफदरजंग अस्पताल ने दी सफाई

अस्पताल का बयान, प्रतिबंधित क्षेत्र में बनाया गया था वीडियो नई दिल्ली। पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के अस्पताल से जुड़े वायरल...
राष्ट्रीय 
सोनम वांगचुक के वायरल वीडियो पर सफदरजंग अस्पताल ने दी सफाई

उत्तर प्रदेश

डीएम और एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया निरीक्षण

प्रतापगढ़।आगामी पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा सुदृढ़ कानून एवं...
उत्तर प्रदेश 
डीएम और एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का किया गया निरीक्षण

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी

शिक्षण संस्थाओं में मास्टर डाटा तैयार करने और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू मऊ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी