रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं सम्मान कोष योजना की जिला संचालन समिति की बैठक संपन्न
10 प्रकरण में से 06 प्रकरण स्वीकृत
आनंद मिश्रा
- बैठक में योजना के तहत प्राप्त प्रकरणों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श
मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं सम्मान कोष योजना के अंतर्गत गठित जिला संचालन समिति की बैठक जिलाधिकारी कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में योजना के तहत प्राप्त प्रकरणों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श करते हुए पात्र लाभार्थियों को सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉक्टर श्वेता त्रिपाठी द्वारा समिति के समक्ष कुल 10 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। सभी प्रकरणों का तथ्यों एवं निर्धारित मानकों के आधार पर परीक्षण करने के उपरांत 06 प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि 04 प्रकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने के कारण निरस्त कर दिए गए।
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाले प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, संवेदनशील एवं समयबद्ध ढंग से परीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि वास्तविक एवं पात्र महिलाओं को शासन की मंशा के अनुरूप शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इस दिशा में सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा सहित जिला संचालन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
