पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने स्वयं दौड़ लगाकर बढ़ाया जवानों का मनोबल

दिया फिटनेस, अनुशासन एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग का संदेश

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड में सम्मिलित अधिकारी एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन, वर्दी की गुणवत्ता, ड्रिल तथा शारीरिक दक्षता का गहन परीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक  ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप साफ-सुथरी एवं उच्च गुणवत्ता की वर्दी धारण करने, अनुशासित कार्यशैली अपनाने तथा आमजन के साथ विनम्र, संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, शारीरिक दक्षता, कार्यकुशलता एवं उत्कृष्ट व्यवहार ही पुलिस की पहचान हैं और यही गुण जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक एवं भरोसेमंद छवि स्थापित करते हैं।
परेड निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक  ने स्वयं पुलिस कर्मियों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा नियमित व्यायाम एवं फिटनेस के महत्व का संदेश दिया। इसके साथ ही टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराते हुए अनुशासन, समन्वय एवं एकरूपता पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सदैव स्वस्थ, सक्रिय एवं ड्यूटी के लिए तत्पर रहने हेतु प्रेरित किया।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर मेस, गणना कार्यालय, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, यातायात कार्यालय, आर्मी बैरक सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस लाइन परिसर की स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं अनुशासित कार्यप्रणाली बनाए रखने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। साथ ही आदेश कक्ष में गार्ड रजिस्टरों का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में गार्ड कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की गई 

सभी मशीनीकृत लॉन्ड्री में प्रभावी लिनेन सफाई सुनिश्चित करने के लिए व्हाइटो-मीटर का उपयोग किया जाता है; लॉन्ड्री संचालन की...
उत्तर प्रदेश 
लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की गई 

मंडलों, क्षेत्रीय रेलों और रेलवे बोर्ड में समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग स्थापित किए गए: रेल मंत्री

सम्पूर्ण यात्रा के दौरान स्वच्छता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए 1,450 जोड़ी लंबी दूरी की ट्रेनों में ऑन बोर्ड...
उत्तर प्रदेश 
मंडलों, क्षेत्रीय रेलों और रेलवे बोर्ड में समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग स्थापित किए गए: रेल मंत्री

थाना खीरी पुलिस का वारंटी गिरफ्तारी अभियान सफल,पांच आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी,24 जुलाई(तरुणमित्र)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में जनपद में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए...