वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग व्यवस्था तत्काल वापस लिया जाए :संघर्ष समिति

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा है कि प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन को विफल हो चुकी वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग पर समय और संसाधन खर्च करने के बजाय प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों में व्यापक कैडर रिस्ट्रक्चरिंग कर मानव संसाधनों को सुदृढ़ करने पर तत्काल ध्यान देना चाहिए। संघर्ष समिति ने स्पष्ट कहा कि पर्याप्त मानव संसाधन के बिना बढ़ती हुई बिजली मांग और करोड़ों उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना संभव नहीं है।

संघर्ष समिति ने कहा कि जिन शहरों में लगभग एक वर्ष पूर्व वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग लागू की गई थी, उसका अनुभव पूरी तरह निराशाजनक रहा है। अब यह स्पष्ट हो चुका है कि यह व्यवस्था न तो उपभोक्ताओं के हित में है और न ही कर्मचारियों के हित में। इससे कार्य प्रणाली जटिल हुई है, समन्वय प्रभावित हुआ है तथा उपभोक्ताओं और कर्मचारियों—दोनों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इस असफल व्यवस्था को तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए।
संघर्ष समिति ने कहा कि प्रदेश में बिजली की मांग लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है तथा उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 73 लाख से अधिक हो चुकी है। इसके बावजूद ऊर्जा निगमों में आवश्यक संख्या में नए डिवीजन, सर्किल तथा अन्य प्रशासनिक इकाइयों का गठन नहीं किया गया है। ऐसी स्थिति में वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग नहीं, बल्कि कैडर रिस्ट्रक्चरिंग ही समय की वास्तविक आवश्यकता है। संघर्ष समिति ने कहा कि पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन अपनी जिद छोड़ते हुए विफल वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग व्यवस्था को तत्काल वापस ले तथा सभी कर्मचारी एवं अभियंता संवर्गों से व्यापक संवाद स्थापित कर सभी ऊर्जा निगमों में कैडर रिस्ट्रक्चरिंग लागू करे।  

हिंडालको रेनुसागर अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव प्रतिबद्ध है-आर पी सिंह ये खबर भी पढ़े : हिंडालको रेनुसागर अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव प्रतिबद्ध है-आर पी सिंह

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

वाराणसी: 1.95 करोड़ की ज्वेलरी के साथ दो युवक गिरफ्तार, आयकर विभाग ने शुरू की जांच

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) पर जीआरपी ने संयुक्त अभियान के दौरान दो युवकों...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: 1.95 करोड़ की ज्वेलरी के साथ दो युवक गिरफ्तार, आयकर विभाग ने शुरू की जांच

प्रयागराज: 18.20 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनटीएफ-झूंसी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित झूंसी थाने एवं नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: 18.20 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनटीएफ-झूंसी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की गई 

सभी मशीनीकृत लॉन्ड्री में प्रभावी लिनेन सफाई सुनिश्चित करने के लिए व्हाइटो-मीटर का उपयोग किया जाता है; लॉन्ड्री संचालन की...