नगर निगम की सख्त कार्रवाई,कैसरबाग सब्जी मंडी के निकट बने पक्के चबूतरे ध्वस्त
नगर निगम ने जोनों में हटाए गए अवैध कब्जे, वसूला शमन शुल्क
Published By Harshit
On
- अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान
लखनऊ। गुरुवार को नगर निगम ने विभिन्न जोनों में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। जोन-1 में नरही, शहीद स्मारक और कैसरबाग क्षेत्र से कब्जे हटाए गए हटाए गए। हजरतगंज स्थित नरही सब्जी मंडी के पास किए गए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। इसके अतिरिक्त शहीद स्मारक होते हुए मूंगफली मंडी तथा कैसरबाग सब्जी मंडी के निकट बने पक्के चबूतरे को भी ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में सहायता मिलेगी।
जोन-5 के गिन्दन खेड़ा मोड़ से अमौसी मेट्रो स्टेशन तक अस्थायी अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा लगाए गए 7 ठेले, 3 गुमटियां तथा 4 अवैध काउंटर हटाए गए। साथ ही संबंधित लोगों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों से 3,300 का शमन शुल्क वसूला गया।
जोन-5 के गिन्दन खेड़ा मोड़ से अमौसी मेट्रो स्टेशन तक अस्थायी अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा लगाए गए 7 ठेले, 3 गुमटियां तथा 4 अवैध काउंटर हटाए गए। साथ ही संबंधित लोगों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों से 3,300 का शमन शुल्क वसूला गया।
इसके अतिरिक्त गंदगी फैलाने एवं प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 5,000 का शमन शुल्क भी वसूल किया गया। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण एवं स्वच्छता संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
जोन-3 क्षेत्र के मामा चौराहे से यादव लोहा भंडार तक सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। जानकीपुरम द्वितीय में पार्षद के आवास के सामने गुमटी रखकर किए गए अतिक्रमण तथा बजरंग चौराहा, जानकीपुरम में मड़ैया बनाकर किए गए अवैध कब्जे को भी हटाया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
नवीनतम
जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Published On
By Harshit
मऊ। राजभर, दलित और अति पिछड़े समाज के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए सुभासपा ने समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं...
31 जुलाई को खुलेगा ‘Fusion Klassroom Edutech’ का IPO
Published On
By Rajesh Jaiswal
By Rajesh Jaiswal
Maharashtra: जो प्रधानमंत्री ‘परीक्षा पे चर्चा’ करते हैं, वे सड़कों पर छात्रों से सीधे बात क्यों नहीं कर रहे?
Published On
By Rajesh Jaiswal
By Rajesh Jaiswal
भक्ति के बिना जीवन में होती है अंधकार, अराजकता व अज्ञानता : सीएम योगी
Published On
By Sanjay srivastava
गोरखनाथ मंदिर में सप्तदिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ अवसर पर बोले मुख्यमंत्री-हर भारतीय के मन और अंतःकरण में श्रद्धा एवं...
उत्तर प्रदेश
जातिसूचक टिप्पणियों पर सुभासपा का तीखा हमला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Published On
By Harshit
मऊ। राजभर, दलित और अति पिछड़े समाज के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए सुभासपा ने समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं...
भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई
Published On
By Harshit
लखनऊ। गुरुवार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी से जुड़े छात्रों और...
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
Published On
By Harshit
मशीनरी और पैकिंग सामग्री जब्त लखनऊ। जनस्वास्थ्य एवं मानव जीवन से खिलवाड़ करने वाले नकली दवा फर्म/विक्रेताओं के खिलाफ चलाए...
रेल यात्रियों को राहत, नई यात्री सुविधाओं से लैस होगा मानक नगर रेलवे स्टेशन
Published On
By Harshit
लखनऊ। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मानक नगर रेलवे स्टेशन का व्यापक पुनर्विकास कार्य...
