डीजीपी से एसएसबी पुलिस महानिरीक्षक की शिष्टाचार भेंट, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा
लखनऊ। पुलिस मुख्यालय लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री राजीव कृष्ण से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पुलिस महानिरीक्षक मीनू चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने डीजीपी को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस और एसएसबी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश से लगी भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने, प्रभावी गश्त, चेकिंग एवं पेट्रोलिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा दोनों सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने और सूचनाओं के आदान-प्रदान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही सामरिक महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिससे सीमा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।बैठक का उद्देश्य उत्तर प्रदेश पुलिस और एसएसबी के बीच तालमेल को मजबूत करना तथा भारत-नेपाल सीमा पर शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए संयुक्त कार्ययोजना को प्रभावी रूप से लागू करना रहा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
