केजीएमयू समेत प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 'इंटर्न डॉक्टरों का धरना

— एम्स और पीजीआई के स्टूडेंट्स के समान स्टाइपेंड देने की मांग की

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

— केजीएमयू के 'इंटर्न्स डाक्टरों ने डॉ. के.के. सिंह को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-07-23 at 6.58.11 PM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी,केजीएमयू सहित  प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस और बीडीएस स्टूडेंट्स ने अपना स्टाइपेंड बढ़ाने और एम्स और एसजीपीजीआई के स्टूडेंट्स के समान स्टाइपेंड देने की मांग को लेकर प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन और धरना आयोजित किया। यह आंदोलन पूरे राज्य के मेडिकल कॉलेजों में फैला हुआ है। 
प्रदेशव्यापी मांगें
उत्तर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस और बीडीएस स्टूडेंट्स को एम्स और एसजीपीजीआई बराबर स्टाइपेंड दिया जाए,स्टाइपेंड की राशि में शीघ्र अति शीघ्र वृद्धि की जाए।
 अधिकारियों का घेराव
मांगों को लेकर आक्रोशित एमबीबीएस और बीडीएस स्टूडेंट्स ने डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. रश्मि कुशवाहा, डॉ. भास्कर अग्रवाल और डीन पैरामेडिकल  डॉ. के.के. सिंह का घेराव किया व अपना ज्ञापन सौंपा।
आंदोलन दो हफ्ते के लिए स्थगित:
 अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन, व मरीजों की देखरेख और पढ़ाई के हित को ध्यान में रखते हुए स्टूडेंट्स ने फिलहाल अपने इस आंदोलन को दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है।
अधिकारियों का आश्वासन:
डीन डॉ. के. के. सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्टूडेंट्स को आश्वस्त किया है कि उनकी इन जायज मांगों को शासन और संबंधित उच्च अधिकारियों तक तुरंत पहुंचाया जाएगा।
पुनः आंदोलन की चेतावनी:
 स्टूडेंट्स ने स्पष्ट किया है कि यदि दो हफ्ते के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, तो वे पूरे प्रदेश स्तर पर पुनः आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

बाराबंकी में पत्रकार को धमकी: कलम दबाने की कोशिश पर पत्रकारों का फूटा गुस्सा ये खबर भी पढ़े : बाराबंकी में पत्रकार को धमकी: कलम दबाने की कोशिश पर पत्रकारों का फूटा गुस्सा

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

भक्ति के बिना जीवन में होती है अंधकार, अराजकता व अज्ञानता : सीएम योगी

गोरखनाथ मंदिर में सप्तदिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ अवसर पर बोले मुख्यमंत्री-हर भारतीय के मन और अंतःकरण में श्रद्धा एवं...
भक्ति के बिना जीवन में होती है अंधकार, अराजकता व अज्ञानता : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने दिया सिक्सलेन फ्लाईओवर सहित गोरखपुर को 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार 

आस्थावान बनने का ठेका ले रहे आस्था पर प्रहार करने वाले : सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने दिया सिक्सलेन फ्लाईओवर सहित गोरखपुर को 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार 

भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

लखनऊ। गुरुवार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी से जुड़े छात्रों और...
उत्तर प्रदेश 
भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

मशीनरी और पैकिंग सामग्री जब्त लखनऊ। जनस्वास्थ्य एवं मानव जीवन से खिलवाड़ करने वाले नकली दवा फर्म/विक्रेताओं के खिलाफ चलाए...
उत्तर प्रदेश 
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

भारतीय रेलवे ने तीसरी लाइन परियोजना को 440 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी

यह परियोजना अतिरिक्त 3.52 मीट्रिक टन प्रति वर्ष यातायात को संभालने और कोयला, लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट तथा अन्य आवश्यक...
भारतीय रेलवे ने तीसरी लाइन परियोजना को 440 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी

उत्तर प्रदेश

भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

लखनऊ। गुरुवार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी से जुड़े छात्रों और...
उत्तर प्रदेश 
भीम आर्मी का अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन,पुलिस उठाकर ले गई

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

मशीनरी और पैकिंग सामग्री जब्त लखनऊ। जनस्वास्थ्य एवं मानव जीवन से खिलवाड़ करने वाले नकली दवा फर्म/विक्रेताओं के खिलाफ चलाए...
उत्तर प्रदेश 
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

रेल यात्रियों को राहत, नई यात्री सुविधाओं से लैस होगा मानक नगर रेलवे स्टेशन

लखनऊ। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मानक नगर रेलवे स्टेशन का व्यापक पुनर्विकास कार्य...
उत्तर प्रदेश 
रेल यात्रियों को राहत, नई यात्री सुविधाओं से लैस होगा मानक नगर रेलवे स्टेशन

नगर निगम की सख्त कार्रवाई,कैसरबाग सब्जी मंडी के निकट बने पक्के चबूतरे ध्वस्त

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान लखनऊ। गुरुवार को नगर निगम ने विभिन्न जोनों में अवैध अतिक्रमण हटाने के...
उत्तर प्रदेश 
नगर निगम की सख्त कार्रवाई,कैसरबाग सब्जी मंडी के निकट बने पक्के चबूतरे ध्वस्त