सीएम आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार

पूर्व मंत्री सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर इको गार्डेन ले जाया गया

लखनऊ। मंगलवार सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सीएम आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल पूर्व मंत्री की भी गिरफ्तारी हुई। अजय राय ने कहा है कि कायर योगी और मोदी सरकार चाहे जितने भी जोर-जुल्म कर ले, लोकतंत्र और संविधान को कुचलने की कोशिश कर ले, कांग्रेस पार्टी इनके कायराना हरकतों से न डरी है, न डरेगी और न संविधान को नुकसान पहुंचाने देगी।

उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां जंतर मंतर पर धरनारत हजारों की संख्या में छात्रों और युवाओं की जायज मांगों को मानने के बजाय उन पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन की बौछार और आंसू गैस के गोले छोड़े गये वहीं बीते मंगलवार दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस सांसदों के साथ प्रधानमंत्री आवास के बाहर र्दुव्यवहार किया गया। 

अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग द्वारा जिला कारागार में महिला बंदीगृह का किया गया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग द्वारा जिला कारागार में महिला बंदीगृह का किया गया निरीक्षण

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ पुलिसिया बर्बरता की गयी जिसमें राहुल गांधी की नाक से खून गिरा, जबरिया गिरफ्तारी की गयी उससे पूरे देश के कांग्रेसजनों में रोष व्याप्त है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए जा रहे थे, जिन्हें प्रदेश की कायर और लोकतंत्र विरोधी योगी सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और इको गार्डेन ले जाया गया।

यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 12 वर्ष से सत्ता में है फिर भी वह विपक्ष के रूप में बर्ताव कर रही है और कांग्रेस मुख्यालय पर अलोकतांत्रिक तरीके से घेराव की कोशिश करती है। उन्होने कहा कि आज जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय आने की सूचना मिली, कांग्रेसजन गांधीवादी तरीके से कार्यालय में उन लोगों का इंतजार करने लगे किन्तु वह लोग नहीं आये। 

इसके उपरांत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मोदी योगी सरकार के तानाशाही रवैये, नीट पेपर लीक सहित सभी प्रतियोेगी परीक्षाओं की जांच कराये जाने और धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसजन मुख्यमंत्री आवास जा रहे थे जिन्हें भारी पुलिस बल द्वारा बैरीकेडिंग लगाकर रोका गया और गिरफ्तार कर बसों में भरकर इको गार्डेन ले जाया गया। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान चोरी, चढ़ावा चोरी के प्रकरण में भाजपा और आरएसएस के लोगों की संलिप्तता उजागर हुई है, देश भर के युवाओं, छात्रों में जिस तरह रोष व्याप्त है इससे भाजपा डर गयी है। हम राहुल जी के सिपाही हैं, डरने वाले नहीं हैं, जब तक छात्रों, युवाओं को न्याय नहीं मिलता और चंदा चोरों, चढ़ावा चोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं होती तब तक कांग्रेस पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

इस आन्दोलन में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व मंत्री डाॅ सीपी राय, पूर्व विधायक इन्दल रावत,  शिव पाण्डेय, प्रवक्ता डा0 उमा शंकर पाण्डेय, राजेश जायसवाल, डा0 अमित राय, प्रो0 विनोद चन्द्रा,एचएल दुसाध,सुरेन्द्र यादव,ओकारनाथ सिंह, पंकज तिवारी, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रूद्रदमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डाॅ0 शहजाद आलम, सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन-पूर्व मंत्री डाॅ0 सी0पी0 राय ने बताया कि इको गार्डेन में गिरफ्तार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित सभी कांग्रेसजनों को देर शाम रिहा किया गया। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भू-जल संरक्षण हेतु वाटरशेड में किया गया कृषक गोष्ठी एवं जन जागरूकता बैठक

प्रतापगढ़। प्रतापगढ भू-जल सप्ताह के अन्तर्गत भूमि संरक्षण इकाई द्वितीय द्वारा ग्राम पंचायत नरहरपुर विकास खण्ड-मंगरौरा में कृषक गोष्ठी एवं...
भू-जल संरक्षण हेतु वाटरशेड में किया गया कृषक गोष्ठी एवं जन जागरूकता बैठक

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ की पीस कमेटी की बैठक,

प्रतापगढ़। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस...
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ की पीस कमेटी की बैठक,

केजीएमयू में अनियमितताओं का शिकार हो रहे मरीज

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू की ओपीडी में रही व्यवस्थाएं सुधर नहीं पा रही है। तो वहीं दिव्यांगों,वृद्ध,सैनिकों और...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में अनियमितताओं का शिकार हो रहे मरीज

बलरामपुर अस्पताल में मारपीट वा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

— घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे : निदेशक डॉ.विवेक
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर अस्पताल में मारपीट वा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू में अनियमितताओं का शिकार हो रहे मरीज

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू की ओपीडी में रही व्यवस्थाएं सुधर नहीं पा रही है। तो वहीं दिव्यांगों,वृद्ध,सैनिकों और...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में अनियमितताओं का शिकार हो रहे मरीज

बलरामपुर अस्पताल में मारपीट वा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

— घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे : निदेशक डॉ.विवेक
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर अस्पताल में मारपीट वा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

राजेंद्र त्रिपाठी का हुआ निधन

लखनऊ। प्रयागराज के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी का निधन हो गया। 92 वर्ष की आयु में उनका...
उत्तर प्रदेश 
राजेंद्र त्रिपाठी का हुआ निधन

केजीएमयू में पहली स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी हुई

— निजी अस्पताल में इसका खर्च दस लाख आ सकता
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में पहली स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी हुई