बिना नंबर की थार ने मारी टक्कर, बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटा

नका थाना इलाके का मामला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • राहगीरों ने दो युवकों को पकड़ा

लखनऊ। नाका क्षेत्र में डीएवी कॉलेज फ्लाईओवर पर मंगलवार रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार बिना नंबर की थार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक थार के अगले हिस्से में फंस गई और करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर थार सवार दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक युवती समेत तीन लोग मौके से फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक थार में चार युवक और एक युवती सवार थे। तेज रफ्तार वाहन ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि उसकी बाइक थार में फंस गई। कुछ दूरी तक बाइक घसीटने के बाद अचानक थार बंद हो गई। इसी दौरान आसपास के लोगों ने दौड़ा कर वाहन सवारों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। नाका थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि हादसे में घायल युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है।

भाजपा 2027 में शत_ प्रतिशत सीटों पर हासिल करेगी जीत : विनोद राय   ये खबर भी पढ़े : भाजपा 2027 में शत_ प्रतिशत सीटों पर हासिल करेगी जीत : विनोद राय 

फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। युवक के पास मिले सामान और बाइक नंबर के आधार पर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा कर ट्रैफिक सामान्य कराया गया। मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भू-जल संरक्षण हेतु वाटरशेड में किया गया कृषक गोष्ठी एवं जन जागरूकता बैठक

प्रतापगढ़। प्रतापगढ भू-जल सप्ताह के अन्तर्गत भूमि संरक्षण इकाई द्वितीय द्वारा ग्राम पंचायत नरहरपुर विकास खण्ड-मंगरौरा में कृषक गोष्ठी एवं...
भू-जल संरक्षण हेतु वाटरशेड में किया गया कृषक गोष्ठी एवं जन जागरूकता बैठक

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ की पीस कमेटी की बैठक,

प्रतापगढ़। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस...
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ की पीस कमेटी की बैठक,

केजीएमयू में अनियमितताओं का शिकार हो रहे मरीज

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू की ओपीडी में रही व्यवस्थाएं सुधर नहीं पा रही है। तो वहीं दिव्यांगों,वृद्ध,सैनिकों और...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में अनियमितताओं का शिकार हो रहे मरीज

बलरामपुर अस्पताल में मारपीट वा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

— घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे : निदेशक डॉ.विवेक

राजेंद्र त्रिपाठी का हुआ निधन

लखनऊ। प्रयागराज के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी का निधन हो गया। 92 वर्ष की आयु में उनका...
उत्तर प्रदेश 
राजेंद्र त्रिपाठी का हुआ निधन

केजीएमयू में पहली स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी हुई

— निजी अस्पताल में इसका खर्च दस लाख आ सकता
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में पहली स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी हुई