भाजपा का हर बूथ कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी: डिप्टी सीएम
बूथ सम्मेलन में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
- बूथ कार्यकर्ता जनता और संगठन के बीच सबसे मजबूत कड़ी: डॉ. नीरज बोरा
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा बुधवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन आयोजित किए गए। सम्मेलनों में प्रदेश एवं क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं को आगामी आयामों पर विस्तृत चर्चा किया। कैंट विधानसभा के एक होटल में आयोजित बूथ सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है।
उन्होंने कहा आज पूरे प्रदेश में एक साथ बूथ सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं भारतीय जनता पार्टी मानती हैं कि बूथ जीता तो चुनाव जीता, बूथ ही संगठन की रीढ़ की हड्डी होती हैं।उन्होंने कार्यकतार्ओं से बूथों पर नियमित संपर्क करके मतदाता संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत परिचर्चा की। प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि बूथ ही चुनावी विजय का आधार है। प्रत्येक कार्यकर्ता यदि अपने बूथ को मजबूत करेगा तो भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी।
उन्होंने पन्ना प्रमुख, बूथ समिति और शक्ति केंद्र की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि संगठन का हर अभियान बूथ से शुरू होकर बूथ पर ही सफल होता है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से सदस्यता, संपर्क अभियान और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।
उत्तर विधानसभा के बृज की रसोई, सेवा परिसर में आयोजित सम्मेलन में अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा का संगठन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ को सक्रिय एवं आत्मनिर्भर बनाना ही संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता जनता और संगठन के बीच सबसे मजबूत कड़ी हैं। बूथ सम्मेलन में एमएलसी गोविन्द नारायण शुक्ला, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक राजेश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष विजय मौर्य सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
