चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, नकदी, जेवरात व अवैध शस्त्र बरामद

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल  सर्व दवन सिंह* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बेलहरकला  हरिकेश भारती* के गठित टीम द्वारा आज दिनांक 22.07.2026 को अभियुक्तगण नाम पता 01. दिलवर पुत्र शंकर निषाद निवासी वार्ड नं0 09 सानी केवटलिया भीतरी टोला थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर 02. अमन पुत्र राकेश निवासी वार्ड न0 8 घोड़ा गली थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर को झमरहिया पोखरा नगर पंचायत बेलहरकला से गिरफ्तार किया गया ।
 
*प्रथम घटना-* दिनांक 19.06.2026 को वादी  मनीष उपाध्याय पुत्र  संतोष उपाध्याय, निवासी उसका खुर्द, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया । प्रार्थना पत्र में बताया गया कि दिनांक 16.06.2026 को वह अपनी पत्नी के साथ कचहरी एवं अपनी दुकान पर गए थे । वापस घर लौटने पर उन्होंने देखा कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर के पीछे स्थित दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया गया तथा आलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखी नकदी, जेवरात, कपड़े, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य सामान चोरी कर लिया गया । 
 
*द्वितीय घटना-* दिनांक 21.07.2026 को वादी, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय जीवधरा, शिक्षा क्षेत्र बेलहरकला, थाना बखिरा, जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना बखिरा पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया । प्रार्थना पत्र में बताया गया कि दिनांक 14.07.2026 को वह प्रतिदिन की भाँति विद्यालय पहुँचे, जहाँ विद्यालय के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ तथा गेट खुला मिला । कार्यालय के दरवाजे का कुंडा काटकर अंदर रखे बॉक्स का भी कुंडा तोड़ दिया गया था । बॉक्स में रखे अभिलेख एवं खेल सामग्री चोरी कर ली गई थी । इसके अतिरिक्त कार्यालय में रखा गैस सिलेंडर एवं साउंड सिस्टम का सामान भी चोरी कर लिया गया । रसोईघर (किचन) के दरवाजे का कुंडा काटकर वहाँ रखे चावल एवं गेहूँ की कुछ मात्रा भी उठा ले गए । साथ ही कार्यालय एवं रसोईघर में रखा अन्य सामान बिखेर दिया गया । उक्त घटना के संबंध में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 280/2026, धारा 305(ई) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था । 
 
*तृतीय घटना-* दिनांक 19.07.2026 को वादी  रमेश चन्द्र राय पुत्र स्व. मुन्नू राय, निवासी बेलहरकला, जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना बेलहरकला पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया । प्रार्थना पत्र में बताया गया कि दिनांक 17/18.07.2026 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा उनके घर की चारदीवारी फाँदकर पीछे के रास्ते से प्रवेश किया गया तथा घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना कारित की गई । वादी के अनुसार घटना के समय वह बस्ती में थे तथा उनका परिवार घर पर मौजूद था । घर का सामान देखने पर ज्ञात हुआ कि अज्ञात चोर कुछ जेवरात, बर्तन, नकदी एवं कुछ राशन चोरी कर ले गए हैं । 
*पूछताछ विवरणः-*
        गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे साथ मिलकर रात्रि के समय ऐसे मकानों एवं संस्थानों की रेकी करते थे, जहाँ लोगों की आवाजाही कम होती थी अथवा मकान बंद रहते थे । मौका पाकर घरों, विद्यालयों एवं अन्य स्थानों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश कर नकदी, जेवरात, बर्तन, मोबाइल फोन, खाद्यान्न तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे । चोरी के सामान को आपस में बाँट लेते थे तथा कुछ सामान बेचकर प्राप्त धनराशि से अपना खर्च चलाते थे । अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान थाना कोतवाली खलीलाबाद के मु0अ0सं0 546/2026, थाना बखिरा के मु0अ0सं0 280/2026 तथा थाना बेलहरकला के मु0अ0सं0 209/2026 में हुई चोरी की घटनाओं को साथ मिलकर कारित करना स्वीकार किया । अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गया माल बरामद किया गया । 

 

 
*गिरफ्तार अभियुक्त अमन पुत्र राकेश निवासी वार्ड न0 8 घोड़ा गली थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर ।*
मु0अ0सं0 210/2026 धारा 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर ।
मु0अ0सं0 546/2026, धारा 305(ए) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
मु0अ0सं0 280/2026, धारा 305(ई) बीएनएस थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
मु0अ0सं0 209/2026, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस थाना बेलहरकला पर जनपद संतकबीरनगर ।
 
*गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-*
 थानाध्यक्ष बेलहरकला श्री हरिकेश भारती, उ0नि0 राजेश कुमार दूबे, उ0नि0  रविन्द्रनाथ शर्मा, हे0का0 विजय कुमार सिंह, का0 रोहित कुमार, का0 संतोष चौहान, का0 ओमप्रकाश चौरसिया ।
 प्रभारी सर्विलांस सेल प्रभारी अजय कुमार सिंह, का0 अमरजीत मौर्य, का0 नितीश कुमार, का0 पीयूष कुमार गुप्ता ।
 प्रभारी एंटी थेप्ट सेल उ0नि0  अभिमन्यु सिंह, का0 वीरबहादुर यादव, का0 अरुण हलवाई, हे0का0 आदित्य यादव ।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

भू-जल संरक्षण हेतु वाटरशेड में किया गया कृषक गोष्ठी एवं जन जागरूकता बैठक

प्रतापगढ़। प्रतापगढ भू-जल सप्ताह के अन्तर्गत भूमि संरक्षण इकाई द्वितीय द्वारा ग्राम पंचायत नरहरपुर विकास खण्ड-मंगरौरा में कृषक गोष्ठी एवं...
भू-जल संरक्षण हेतु वाटरशेड में किया गया कृषक गोष्ठी एवं जन जागरूकता बैठक

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ की पीस कमेटी की बैठक,

प्रतापगढ़। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस...
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ की पीस कमेटी की बैठक,

केजीएमयू में अनियमितताओं का शिकार हो रहे मरीज

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू की ओपीडी में रही व्यवस्थाएं सुधर नहीं पा रही है। तो वहीं दिव्यांगों,वृद्ध,सैनिकों और...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में अनियमितताओं का शिकार हो रहे मरीज

बलरामपुर अस्पताल में मारपीट वा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

— घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे : निदेशक डॉ.विवेक
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर अस्पताल में मारपीट वा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू में अनियमितताओं का शिकार हो रहे मरीज

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू की ओपीडी में रही व्यवस्थाएं सुधर नहीं पा रही है। तो वहीं दिव्यांगों,वृद्ध,सैनिकों और...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में अनियमितताओं का शिकार हो रहे मरीज

बलरामपुर अस्पताल में मारपीट वा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

— घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे : निदेशक डॉ.विवेक
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर अस्पताल में मारपीट वा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

राजेंद्र त्रिपाठी का हुआ निधन

लखनऊ। प्रयागराज के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी का निधन हो गया। 92 वर्ष की आयु में उनका...
उत्तर प्रदेश 
राजेंद्र त्रिपाठी का हुआ निधन

केजीएमयू में पहली स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी हुई

— निजी अस्पताल में इसका खर्च दस लाख आ सकता
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में पहली स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी हुई