Mumbai: संत ज्ञानेश्वर महाराज की 750वीं जयंती पर डाक विभाग ने जारी किया 'माई स्टैम्प'

Published By Rajesh Jaiswal
On
Rajesh Jaiswal Picture

By Rajesh Jaiswal

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार द्वारा संत ज्ञानेश्वर महाराज की 750वीं जयंती के उपलक्ष्य में डाक विभाग, महाराष्ट्र परिमंडल ने (21 जुलाई) को दादर स्थित शिवाजी नाट्य मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘माई स्टैम्प’ जारी किया।

इस अवसर पर रामचंद्र किसन जायभाये, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल महाराष्ट्र परिमंडल ने कस्टमाइज्ड ‘माई स्टैम्प’ का विमोचन किया तथा प्रथम कस्टमाइज्ड ‘माई स्टैम्प’ एल्बम महाराष्ट्र के सांस्कृतिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री आशीष शेलार को भेंट किया। यह कस्टमाइज्ड ‘माई स्टैम्प’ महाराष्ट्र के महान, दार्शनिक एवं संत-कवि संत ज्ञानेश्वर महाराज की अमूल्य आध्यात्मिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को श्रद्धांजलि स्वरूप जारी किया गया है। यह संस्मारक अंक भारतीय डाक विभाग की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है जिसके माध्यम से वह डाक टिकटों एवं फिलेटली के जरिए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं प्रसार के लिए सतत कार्य कर रहा है।

लखनऊ में 'पं. बाण पुरस्कार' से सम्मानित होंगे मुंबई के हास्य कवि सुरेश मिश्र! ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में 'पं. बाण पुरस्कार' से सम्मानित होंगे मुंबई के हास्य कवि सुरेश मिश्र!

महाराष्ट्र सरकार द्वारा संत ज्ञानेश्वर महाराज की 750वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का एक महत्वपूर्ण भाग था। इन आयोजनों के माध्यम से संत ज्ञानेश्वर महाराज के जीवन, उनके उपदेशों तथा उनके कालजयी साहित्यिक योगदान का स्मरण किया जा रहा है। डाक विभाग इस ऐतिहासिक अवसर पर कस्टमाइज्ड ‘माई स्टैम्प’ जारी कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है।

इस अवसर पर श्रीराम पांडेय निदेशक महाराष्ट्र सांस्कृतिक कार्य संचालनालय संचालक, रूपेश सोनावले वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर, मुंबई उत्तर-पूर्व मंडल, संतोषकुमार एस. कुलकर्णी सहायक निदेशक डाक सेवाएं (पीएसआर) महाराष्ट्र परिमंडल सहित तमाम अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यह कस्टमाइज्ड ‘माई स्टैम्प’ संत ज्ञानेश्वर महाराज की 750वीं जयंती की स्मृति में एक विशिष्ट फिलेटलिक स्मृति चिन्ह है। यह श्रद्धालुओं, डाक टिकट संग्राहकों एवं आम नागरिकों के लिए एक अमूल्य स्मृति बनेगा तथा फिलेटली के माध्यम से महाराष्ट्र की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति जन-जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

लेखक के बारे में

Rajesh Jaiswal Picture

राजेश जायसवाल को पत्रकारिता क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने समाचार लेखन और रिपोर्टिंग के विभिन्न दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

औरैया हाईवे किनारे मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त, एक माह से था लापता

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की मुरादगंज चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे मिले अज्ञात शव...
उत्तर प्रदेश 

गुरुग्राम: मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे 15 सांसदों को पुलिस ने गेट पर ही रोका तो धरने पर बैठे

गुरुग्राम। देश की राजधानी दिल्ली में छात्रों के समर्थन में पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक से...
राष्ट्रीय  हरियाणा 
गुरुग्राम: मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे 15 सांसदों को पुलिस ने गेट पर ही रोका तो धरने पर बैठे

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी दवाइयां

गाजियाबाद। नकली एवं अवैध औषधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार काे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि...
उत्तर प्रदेश 
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी दवाइयां

भू-जल संरक्षण हेतु वाटरशेड में किया गया कृषक गोष्ठी एवं जन जागरूकता बैठक

प्रतापगढ़। प्रतापगढ भू-जल सप्ताह के अन्तर्गत भूमि संरक्षण इकाई द्वितीय द्वारा ग्राम पंचायत नरहरपुर विकास खण्ड-मंगरौरा में कृषक गोष्ठी एवं...

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ की पीस कमेटी की बैठक,

प्रतापगढ़। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस...