गुरुग्राम: मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे 15 सांसदों को पुलिस ने गेट पर ही रोका तो धरने पर बैठे

मेदांता गेट पर धरने पर बैठे सांसद संजय सिंह व अन्य सांसद - मेडिकल टीम से हेल्थ अपडेट लेकर लौटे

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुरुग्राम। देश की राजधानी दिल्ली में छात्रों के समर्थन में पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक से मिलने बुधवार शाम को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के साथ 15 विपक्षी सांसद वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल गेट पर ही रोक लिया।

सांसद संजय सिंह की पुलिस से इसको लेकर तीखी बहस हुई। अंदर प्रवेश न मिलने पर सभी सांसद अस्पताल के गेट पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान वांगचुक की पत्नी गीतांजलि भी वहां पहुंचीं।

गीतांजलि ने कहा कि सोनम ने सरकार को चिट्ठी लिखी है, जिसमें अपनी शर्तें और मांगें बताई हैं। सरकार को ये मांगें मान लेनी चाहिए।

करीब एक घंटे तक हंगामा चलने के बाद वांगचुक की निगरानी कर रही मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने हेल्थ अपडेट दिया और मेडिकल कारणों का हवाला देते हुए कहा कि सिर्फ ब्लड रिलेशन वाले ही मरीज से मिल सकते हैं।

दर्दनाक हादसा: लिफ्ट में फंसकर हलवाई की मौत, हादसे को पिता ने बताया हत्या ये खबर भी पढ़े : दर्दनाक हादसा: लिफ्ट में फंसकर हलवाई की मौत, हादसे को पिता ने बताया हत्या

इसके बाद सांसद वहां से चले गए। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार वांगचुक को अनशन तोड़ने नहीं देना चाहती, उन्हें मारना चाहती है।

वांगचुक ने सरकार के सामने रखीं ये शर्तें
वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उन्होंने सरकार की पहल का आभार जताया और कहा कि उनकी तीन मुख्य मांगें हैं।

पहली यह कि पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। दूसरी मांग जवाबदेही तय करने के लिए संसद में सार्थक चर्चा हो। तीसरी मांग है कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर विचार किया जाए।

वांगचुक ने अनशन तोड़ने की शर्त भी रखी। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई 2026 को हुआ 'चलो संसद' मार्च पुलिस की कार्रवाई के बावजूद शांतिपूर्ण रहा।

प्रदर्शनकारियों पर कोई कानूनी केस या उत्पीड़न जैसी दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी, इस आश्वासन के बाद वे अनशन खत्म कर देंगे।

मेदांता ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन
मेदांता अस्पताल प्रबंधन ने बुधवार शाम हेल्थ बुलेटिन जारी किया। इसमें बताया गया कि वांगचुक को आईसीयू में रखा गया है।

उनका इलाज मल्टी-डिसिप्लिनरी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और वे पूरी तरह होश में हैं। उनका हर इलाज उनकी सहमति से किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

नासिक में पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, अस्पताल में इलाज जारी

मुंबई। नासिक जिले के जेल रोड स्थित वसंत बिहार इलाके की महारुद्र कॉलोनी में पत्नी और बेटे की सनसनीखेज हत्या...
महाराष्ट्र 
नासिक में पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, अस्पताल में इलाज जारी

मुनाफा बढ़ने के बावजूद एचडीएफसी बैंक के शेयर दबाव में, मार्केट कैप में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के शेयर में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। इसके साथ बैंक...
कारोबार 
मुनाफा बढ़ने के बावजूद एचडीएफसी बैंक के शेयर दबाव में, मार्केट कैप में बड़ी गिरावट

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

उत्तर प्रदेश

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

औरैया हाईवे किनारे मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त, एक माह से था लापता

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की मुरादगंज चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे मिले अज्ञात शव...
उत्तर प्रदेश 
औरैया हाईवे किनारे मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त, एक माह से था लापता

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी दवाइयां

गाजियाबाद। नकली एवं अवैध औषधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार काे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि...
उत्तर प्रदेश 
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी दवाइयां

भू-जल संरक्षण हेतु वाटरशेड में किया गया कृषक गोष्ठी एवं जन जागरूकता बैठक

प्रतापगढ़। प्रतापगढ भू-जल सप्ताह के अन्तर्गत भूमि संरक्षण इकाई द्वितीय द्वारा ग्राम पंचायत नरहरपुर विकास खण्ड-मंगरौरा में कृषक गोष्ठी एवं...
उत्तर प्रदेश 
भू-जल संरक्षण हेतु वाटरशेड में किया गया कृषक गोष्ठी एवं जन जागरूकता बैठक