84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

देश की नामी कंपनियों में 103 छात्र-छात्राओं का चयन, 2.40 से 2.60 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर मिली नियुक्ति

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG_20260722_222946कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। संस्थान की ओर से सत्र 2025-26 की सेवायोजन (प्लेसमेंट) वार्षिक रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्लेसमेंट, संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।

प्रधानाचार्य सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और नियमित प्लेसमेंट गतिविधियों का ही परिणाम है कि इस वर्ष संस्थान का कुल प्लेसमेंट प्रतिशत लगभग 84 प्रतिशत रहा।

लोहिया संस्थान में नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों दिया गया इंडक्शन ट्रेनिंग  ये खबर भी पढ़े : लोहिया संस्थान में नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों दिया गया इंडक्शन ट्रेनिंग

रिपोर्ट के अनुसार इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा के 57 विद्यार्थियों में से 52, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के 22 में से 19 तथा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के 44 में से 32 छात्र-छात्राओं का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ। चयनित अभ्यर्थियों को 2.40 लाख से 2.60 लाख रुपये वार्षिक के आकर्षक पैकेज पर नियुक्ति मिली है।

सेवायोजन अधिकारी डॉ. यमुनाधर द्विवेदी एवं शशांक सिंह ने बताया कि इस वर्ष विद्यार्थियों का चयन टाटा कमिंस लिमिटेड (पुणे), टाटा मोटर्स (नोएडा), फ्लैश इलेक्ट्रॉनिक्स (पुणे) तथा डिक्सन इंडिया लिमिटेड (नोएडा) जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है। खुशी की बात यह है कि सभी चयनित छात्र-छात्राओं ने संबंधित कंपनियों में अपनी सेवाएं भी शुरू कर दी हैं।

संस्थान प्रशासन ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था का परिणाम बताते हुए भविष्य में प्लेसमेंट प्रतिशत को और बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुजीत कुमार सिंह, सेवायोजन अधिकारी डॉ. यमुनाधर द्विवेदी, शशांक सिंह सहित संस्थान के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर से हटाकर और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट...
राष्ट्रीय 
25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

नासिक में पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, अस्पताल में इलाज जारी

मुंबई। नासिक जिले के जेल रोड स्थित वसंत बिहार इलाके की महारुद्र कॉलोनी में पत्नी और बेटे की सनसनीखेज हत्या...
महाराष्ट्र 
नासिक में पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, अस्पताल में इलाज जारी

मुनाफा बढ़ने के बावजूद एचडीएफसी बैंक के शेयर दबाव में, मार्केट कैप में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के शेयर में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। इसके साथ बैंक...
कारोबार 
मुनाफा बढ़ने के बावजूद एचडीएफसी बैंक के शेयर दबाव में, मार्केट कैप में बड़ी गिरावट

उत्तर प्रदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी