25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर से हटाकर और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट हुए चार दिन बीत चुके हैं। इस बीच शिक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक ने वीडियो संदेश जारी किया है।

सोनम वांगचुक ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो
सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं अभी भी जिंदा ही हूं। सोनम वांगचुक ने वीडियो में कहा कि नमस्कार साथियों, मैं अभी भी जिंदा ही हूं! यह 25वां दिन है मेरे अनशन का। 25वें दिन तक लगभग मेरा 11 किलो वजन कम हुआ है और काफी मांसपेशियां कम होने लगी हैं, मगर ठीक ही हूं।

डॉ.विकास अवस्थी ने हासिल की पीएच.डी. की प्रतिष्ठित शोध उपाधि ये खबर भी पढ़े : डॉ.विकास अवस्थी ने हासिल की पीएच.डी. की प्रतिष्ठित शोध उपाधि

प्रदर्शन में शामिल छात्रों की तारीफ
उन्होंने आगे कहा कि मैं कल रात को सफदरजंग से गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में लाया गया हूं और मैं दाद देना चाहता हूं। उन सभी छात्रों को जिन्होंने इतने शांतिपूर्ण तरीके से खुद पर लाठियां खाते हुए, वापस कोई हमला न करते हुए, हालांकि बहुत उकसाने पर भी और कुछ तत्वों को पत्थर फेंकने के लिए लाए जाने पर भी, आपने सब्र से काम लिया। मैं बहुत ही मेरा दिल पिघल गया इससे।

अनशन तोड़ने की अपील साथ आए बहुत सारे नेता
उन्होंने आगे कहा कि और क्योंकि उन पर बहुत ही बर्बरता से हमले हो रहे थे, इसलिए मैंने अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया था। अब भी मेरे पास बहुत से नेतागण आए अनशन तोड़ने की अपील के साथ, जिसमें शासक दल के मंत्री भी आए और सांसद, लगभग 65 के हस्ताक्षर और यहां आकर अपील कर रहे हैं कि मैं अनशन तोड़ूं और वापस देश सेवा में लग जाऊं।

सरकार दे पूरा आश्वासन
उन्होंने कहा कि मैं खुद भी ऐसा ही करना चाहता हूं, मेरे लिए मेरा काम बहुत जरूरी है। मगर मैं सरकार से विनती करता हूं कि वो और ऐसे ताकत-बल का प्रयोग न करें बच्चों पर। और दूसरी बात, उन पर आरोप और FIR, जिससे कि उन्हें सताया जा सके जेल या पुलिस द्वारा, यह न करने की मुझे आश्वासन चाहिए।

तभी तोड़ूंगा अनशन नहीं तो...
उन्होंने कहा कि और वो आश्वासन अगर जल्द मिल जाए, तो मैं आप सबके और जो नेतागण यहां पर आए, उनकी बातों का इज्जत करते हुए अनशन आज ही तोड़ूंगा। मगर अगर ऐसा कोई आश्वासन नहीं आए, तो बदकिस्मती से मुझे यह अनशन जारी रखना पड़ेगा। जय हिंद!

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों तथा विद्यालयों की मेस एवं कैंटीनों में अमानक खाद्य...
मध्य प्रदेश 
 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

नई दिल्ली। पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका...
राष्ट्रीय 
मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर से हटाकर और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट...
राष्ट्रीय 
25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी