आखिरकार सोनम वांगचुक से मिले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन लगातार जारी है। बुधवार को उनके प्रदर्शन का 32वां दिन है। छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि अब वो सरकार से बातचीत करने नहीं जाएंगे। अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर पर आना होगा। इन सब के बीच अब सरकार ने भी बड़ी पहल की है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की है।
सोनम वांगचुक से हुई मुलाकात
सूत्रों के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह और जेपी नड्डा ने मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की है। आपको बता दें कि सोनम इस वक्त मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली में जारी मौजूदा गतिरोध खत्म करने के लिए ये सरकार की पहल मानी जा रही है। दरअसल, सोनम वांगचुक अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने नीट समेत कई परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर अनशन रखा है।
आपको बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सोनम वांगचुक को इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
सड़क से संसद तक सियासत गरमाई
आपको बता दें कि नीट पेपर लीक पर सड़क से संसद तक सियासत गरमा गई है। विपक्षी दल भी लगातार सरकार को घेरने में लगे हुए हैं। हालांकि, सरकार का कहना है कि वो सदन में चर्चा को तैयार हैं लेकिन फिर भी विपक्ष सड़कों पर हंगामा करने में लगा है। विपक्ष के कई नेता जंतर-मंतर पर भी पहुंचे हैं। सरकार के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं। बुधवार को देर रात जंतर-मंतर पहुंचे शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे भी पहुंचे और सरकार को घेरा। उद्धव ने आरोप लगाया कि ये सरकार छात्रों का भला नहीं चाहती। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि वो तब तक प्रदर्शन करेंगे जबतक सरकार छात्रों की मांगे नहीं मान लेती। दूसरी ओर सरकार कह रही है कि वह मामले में सख्त कार्रवाई कर रही है लेकिन विपक्ष सिर्फ लोगों को गुमराह कर रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
