मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मौसम 22 जुलाई 2026: देश में मौसम के बदलते तेवर के बीच मौसम विभाग ने एक और मुश्किल भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी 22 जुलाई को यूपी, बिहार समेत 14 राज्यों के लिए भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की चेतावनी है। किसानों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश और आंधी का कहर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी जोरदार बारिश और भूस्खलन की चेतावनी है। लोग यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट एक बार जरूर पढ़ लें।

वहीं, कुछ राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। वहीं, अगले 7 दिनों के दौरान दक्षिणी भारत में बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिंसचरण बना हुआ है। इसके अलावा हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 

गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 53 ट्रेनें प्रभावित ये खबर भी पढ़े : गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 53 ट्रेनें प्रभावित

देश के 14 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 22 जुलाई को देश के 14 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और गुजरात में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। लोग बेवजह घर से बाहर न निकलें।

दिल्ली
दिल्ली(22 जुलाई-भारी बारिश- तूफान की चेतावनी): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 22 जुलाई को भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 22 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा भारी बारिश के चलते भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

उत्तर प्रदेश
(22 जुलाई-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फर नगर अलीगढ़, मथुरा, आगरा, ललितपुर, झासी, महोबा, हमीरपुर, महोबा, बांदा, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गौतमबुद्ध नगर, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, लखनऊ में कल यानी 22 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

बिहार
बिहार( 22-23 जुलाई-बारिश-तूफान की चेतावनी): गया, बक्सर, सिवान, वैशाली, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, नवादा, औरंगाबाद, बेगूसराय, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, सहरसा, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, खगड़िया, भागलपुर और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कल यानी 22 जुलाई को पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

झारखंड
झारखंड(22-24 जुलाई- बारिश-आंधी की संभावना): सरायकेला, पलामू, दुमका, हजारीबाग, साहेबगंज, बोकारो, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद और जमशेदपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, कल यानी 22 जुलाई को रांची का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

उत्तराखंड
उत्तराखंड(22 जुलाई- भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलेगी। वहीं, कल यानी 22 जुलाई को देहरादून में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

हिमाचल
हिमाचल( 22-23 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): चंबा, कुल्लू, शिमला, कांगड़ा, मंडी, किन्नौर, सोलन,बिलासपुर और कुल्लू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 22 को मनाली का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर(22 जुलाई-बारिश-तूफान का अलर्ट): कारगिल, बारामूला, जम्मू, किश्तवाड़, उधमपुर, कठुआ, अनंतनाग, पुलवामा, बांदीपोरा और बडगाम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 22 जुलाई को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(22 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की संभावना): कोलकाता, दुर्गापुर, जलपाईगुड़ी, बीरभूम, हावड़ा, नादिया, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, झारग्राम, उत्तर 24 परगना, नादिया, पश्चिमी मेदिनीपुर और कूच बिहार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 22 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

पंजाब
पंजाब (22-23 जुलाई-भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): लुधियाना, पठानकोट, बरनाला, मनसा, गुरदासपुर, पटियाला, जालंधर, चंडीगढ़, गुरदासपुर, रूप नगर, होशियारपुर और कपूरथला में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गयाा है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

राजस्थान
राजस्थान (22 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जयपुर, झुंझुनू, सवाई माधोपुर, भरतपुर, बूंदी, फलोदी, भीलवाड़ा, बीकानेर, अजमेर, दौसा, उदयपुर, सीकर, चित्तौड़गढ़ और शाहपुरा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, जयपुर में कल यानी 22 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (22-23 जुलाई-तेज बारिश-आंधी की संभावना): विदिशा, खांडवा, कटनी, इंदौर, होशंगाबाद, भोपाल अशोक नगर, नीमच, विदिशा, खरगोन और धार में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, भोपाल में 22 जुलाई को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

गुजरात
गुजरात(22 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): सूरत, वलसाड, तापी, नर्मदा, नवसारी, दादर नगर हवेली और अहमदाबाद में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़(22 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): रायपुर, धमतरी, कोरबा, गरियाबंद, सूरजपुर, बिलासपुर, जांजगीर, महासमुंद, कोरिया दुर्ग और रायगढ़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।

ओडिशा
ओडिशा(22-23 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): पुरी, बलांगिर, नौपाड़ा, सुंदरगढ़, मयूरभंज, केंदुझार, संबलपुर और में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ...
टेक-मित्र 
मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 जुलाई 2026: देश में मौसम के बदलते तेवर के बीच मौसम विभाग ने एक और मुश्किल...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

मेष- स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

उत्तर प्रदेश

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना