मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर में की मां पाटेश्वरी की आराधना, गौशाला में गायों को खिलाया हरा चारा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय देवीपाटन प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को गुप्त नवरात्रि की अष्टमी पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में विधि-विधान से मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री मंगलवार की शाम करीब 5 बजे देवीपाटन मंदिर पहुंचे थे। मंदिर में रात्रि विश्राम करने के बाद बुधवार सुबह लगभग 7 बजे वह मंदिर के गर्भगृह पहुंचे, जहां उन्होंने अष्टमी पूजन एवं विशेष आराधना की। दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री ने देवीपाटन पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी महाराज के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को अपने हाथों से हरा चारा खिलाया और उन्हें दुलार किया। गौशाला में कुछ समय बिताने के बाद वह वापस मंदिर परिसर आए। इस दौरान रास्ते में मौजूद छोटे-छोटे बच्चों को मुख्यमंत्री ने चॉकलेट वितरित की और उनसे आत्मीयता से मुलाकात की।

आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा ये खबर भी पढ़े : आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

22july31234567

मुख्यमंत्री के दर्शन के दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद" और "जय मां पाटेश्वरी" के जयघोष लगाए। मुख्यमंत्री ने भी श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम देवीपाटन मंदिर पहुंचे थे। आगमन के बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा और विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की थी। बुधवार को पूजा-अर्चना एवं गौसेवा के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

संपादकीय: अराजक प्रशासन! मंच टूटा, बिजली कटी, लाठियां चलीं... विरोध जारी

लाठीचार्ज के बाद घायल साथियों को देखकर उनका संकल्प और मजबूत मंच टूटा, बिजली कटी, लाठीचार्ज हुआ, फिर भी जंतर-मंतर...
विचार मित्र 
संपादकीय: अराजक प्रशासन! मंच टूटा, बिजली कटी, लाठियां चलीं... विरोध जारी

संसद में हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्रवाई 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का ‘ब्लैक डे’ प्रदर्शन

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन नीट प्रश्नपत्र लीक, जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और लोकसभा...
राष्ट्रीय  राज्य 
संसद में हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्रवाई 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का ‘ब्लैक डे’ प्रदर्शन

चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

4 साल पहले की वैकेंसी लखनऊ। मंगलवार को सुबह 9 बजे ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती (2022) के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
चार साल बाद भी नहीं आया ग्राम पंचायत अधिकारी का रिजल्ट, टूटा सब्र का बांध

 कल्कि बायोटेक पर छापा, दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़हरा...

ऑपरेशन कवच के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 का चालान, 18 बसें सीज

परिवहन विभाग की जांच में परमिट नियमों की खुली पोल लखनऊ। मंगलवार परिवहन विभाग द्वारा चलाये जा रहे 'ऑपरेशन कवच'...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कवच के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 का चालान, 18 बसें सीज