मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

सीएम ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया और स्टॉलों का किया अवलोकन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चाबी व चेक प्रदान किए

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विकास परियोजनाओं की सौगात लेकर बहराइच पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन भी किया। बाल एवं पुष्टाहार विभाग के स्टॉल पर कुछ नन्हे-मुन्ने बैठे थे, जिन्हें देखकर मुख्यमंत्री रुक गए और इन बच्चों को स्टॉल से बाहर बुलवाया। मुख्यमंत्री ने सभी से उनका नाम, स्कूल व कक्षा पूछी। एक बच्चे ने बताया- आंगनवाड़ी। फिर मुख्यमंत्री ने पूछा कि चप्पल नहीं है क्या, बच्चे बोले- है। मुख्यमंत्री ने पूछा कि रोज स्कूल जाओगे न, बच्चों ने हां में सिर हिलाया। तब सीएम ने कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करो। मासूम बच्चों का संवाद सुनकर मुख्यमंत्री समेत आसपास मौजूद सभी लोग खिलखिलाकर हंस पड़े। सीएम ने सभी बच्चों को चॉकलेट भी दीं।

बच्चों का कराया अन्नप्राशन, विभिन्न स्टॉल्स का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने कई बच्चों को टीका लगाया और उनका अन्नप्राशन कराया। उन्होंने बच्चों को उपहार स्वरूप खिलौने व चॉकलेट भी दीं। महिलाओं को फलों से भरी टोकरी भी दी। सीएम ने यहां अनेक विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल्स का भी अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सा विभाग, इंडियन बैंक, मिशन शक्ति, रेशम विकास, उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टॉल पर महिलाओं द्वारा लगाए गए उत्पादों की विस्तृत जानकारी भी ली।

कैशलेस चिकित्सा से वंचित शिक्षणेत्तर कर्मचारी करेंगे आंदोलन, 7 अगस्त को लखनऊ में होगा शक्ति प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : कैशलेस चिकित्सा से वंचित शिक्षणेत्तर कर्मचारी करेंगे आंदोलन, 7 अगस्त को लखनऊ में होगा शक्ति प्रदर्शन

योजनाओं के लाभार्थियों को किया पुरस्कृत

कार्यक्रम में बहराइच के विकास पर लघु फिल्म भी दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र, चेक, चाबी, आयुष्मान कार्ड आदि प्रदान किया। सीएम के हाथों सम्मान पाने वालों में निम्नलिखित लोग शामिल रहे।

22july2134567

1. नंदिनी पांडेय- आयुष्मान कार्ड

2. अंबरीन सिद्दीकी- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 5.4 लाख का चेक

3. पूनम सिंह- कृषि विभाग के तहत मिलेट्स स्टोर के लिए 20 लाख का चेक

4. श्रीकृष्णकांत शुक्ल- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड

5. अभिषेक सिंह- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख का चेक

6. विनय कुमार- नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 63 लाख का चेक

7. फूलमती- मुख्यमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र

8. राघवेंद्र प्रताप सिंह- उद्यान विभाग की योजना के तहत 40 लाख का चेक

9. कृष्णानंद- सोलर आटा चक्की लगाने के लिए 10 लाख का चेक

10. रुचि श्रीवास्तव व अंकिता- उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 495 समूहों हेतु सामुदायिक निवेश निधि और 469 समूहों के लिए रिवाल्विंग फंड के अंतर्गत 8.86 करोड़ से अधिक का चेक

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मेक्सिको के दिग्गज गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, 22 साल के शानदार करियर का अंत

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के महान गोलकीपरों में शुमार गुइलेर्मो ओचोआ ने मंगलवार को पेशेवर फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर...
खेल 
मेक्सिको के दिग्गज गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, 22 साल के शानदार करियर का अंत

मध्य प्रदेश विधानसभा में आज 7,765 करोड़ का अनुपूरक बजट, हंगामे के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार होने के आसार है। दरअसल, बुधवार को सरकार...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश विधानसभा में आज 7,765 करोड़ का अनुपूरक बजट, हंगामे के आसार

मैथ्यू मॉट बने सिडनी सिक्सर्स के नए मुख्य कोच, दो साल के अनुबंध पर मिली जिम्मेदारी

सिडनी।ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी कोच मैथ्यू मॉट को बिग बैश लीग (बीबीएल) फ्रेंचाइजी सिडनी सिक्सर्स की पुरुष टीम का मुख्य...
खेल 
मैथ्यू मॉट बने सिडनी सिक्सर्स के नए मुख्य कोच, दो साल के अनुबंध पर मिली जिम्मेदारी

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक ही परिवार...
उत्तराखंड 
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

जयशंकर बोले- ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा अब वैश्विक प्राथमिकता, भारत-आसियान साझेदारी होगी मजबूत

मनीला (फिलीपींस)। भारतीय विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि ऊर्जा, भोजन और स्वास्थ्य सुरक्षा को अब हल्के में नहीं...
अंतर्राष्ट्रीय 
जयशंकर बोले- ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा अब वैश्विक प्राथमिकता, भारत-आसियान साझेदारी होगी मजबूत

उत्तर प्रदेश

राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

कानपुर। EP67 की कार्यप्रणाली को समझना वैक्सीन और प्रतिरक्षा आधारित उपचारों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब ने 22 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस जमा कर शिक्षा का दिया संबल

मुरादाबाद। ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब मुरादाबाद द्वारा मंगलवार को पुलिस मॉडर्न स्कूल, 9वीं बटालियन, पीएसी में आर्थिक रूप से कमजोर एवं...
उत्तर प्रदेश 
ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब ने 22 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस जमा कर शिक्षा का दिया संबल

जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीत लौटे खिलाड़ियों का अभिनंदन

मुरादाबाद। लखनऊ में 15 से 20 जुलाई तक आयोजित जूडो महाकुंभ स्टेट चैपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीत लौटे खिलाड़ियों का अभिनंदन