सीएम के हाथों मिलेगा 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार

सिक्सलेन फ्लाईओवर के समीप होगी मुख्यमंत्री की जनसभा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों गोरखपुरवासियों को 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार मिलने जा रहा है। गुरुवार (23 जुलाई) को वह गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर सहित 813.52 करोड़ रुपये की चार परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी के हाथों 181.77 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को समाहित करते हुए मुख्यमंत्री की जनसभा सिक्सलेन फ्लाईओवर के समीप देवरिया बाईपास के किनारे स्थित मैदान में होगी।

लोकार्पण की दो परियोजनाएं रोड कनेक्टिविटी और यातायात सुगमता को नई ऊंचाई देने वाली हैं। इनमें से एक, टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर 2.6 किमी की लंबाई में बने सिक्सलेन फ्लाईओवर को अंतर्जनपदीय कनेक्टिविटी के लिहाज से गोरखपुर की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे होकर लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, कुशीनगर, देवरिया, बिहार, महराजगंज और नेपाल तक आने-जाने वाले वाहनों को काफी सहूलियत मिल जाएगी। इसके साथ ही शहर की आंतरिक सड़कों को भी फोरलेन कनेक्टिविटी देने की श्रृंखला में एक और सड़क (पैडलेगंज चौक से फिराक चौक) का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। लोकार्पण की अन्य दो परियोजनाओं में एक (गुलरिहा थाने में हॉस्टल/बैरक निर्माण) पुलिसिंग को मजबूत करने और दूसरी एमईएस ऑफिस की शिफ्टिंग से जुड़ी है। एयरपोर्ट टर्मिनल के विस्तार से जुड़ी परियोजना के लिए एमईएस ऑफिस को शिफ्ट किया गया है।

गांव के विकास का संकल्प: घर को बनाया शिक्षा का मंदिर,अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलकर जगाई शिक्षा की अलख ये खबर भी पढ़े : गांव के विकास का संकल्प: घर को बनाया शिक्षा का मंदिर,अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलकर जगाई शिक्षा की अलख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जिन 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, वह गोरखपुर को कई नई उपलब्धियां देने वाली हैं। मसलन, श्रमीजीवी महिला छात्रावास, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और गोरखपुर विश्वविद्यालय चौक के समीप साइंस म्यूजियम का निर्माण। ये तीनों परियोजनाएं अपने आप में बेहद खास हैं। इसके साथ ही नंदानगर पुलिस चौकी मार्ग पर अंडरपास और सर्विस रोड के निर्माण से इस क्षेत्र में आवागमन सुगम हो जाएगा। मुख्यमंत्री, शहर की कॉलोनियों में सीसी रोड का भी शिलान्यास करेंगे।

सीएम योगी इन विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

1-टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर सिक्सलेन फ्लाईओवर (देवरिया बाईपास तिराहा को भी फ्लाईओवर से जोड़ते हुए), लागत 429 करोड़ 49 लाख 39 हजार रुपये।

2-पैडलेगंज चौराहे से फिराक गोरखपुरी चौराहा तक मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण, लागत 277 करोड़ 77 लाख 94 हजार रुपये।

3-एयरफोर्स स्टेशन परिसर स्थित एमईएस ऑफिस कॉम्प्लेक्स की शिफ्टिंग का कार्य, लागत 103 करोड़ 51 लाख 17 हजार रुपये।

4-थाना गुलरिहा के 48 क्षमता हॉस्टल/बैरक एवं विवेचना कक्ष का निर्माण, लागत 2 करोड़ 74 लाख 4 हजार रुपये।

इन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

1-महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास का निर्माण, लागत 47 करोड़ 38 लाख 47 हजार रुपये।

2-नंदानगर पुलिस चौकी से शमशेर गेट तक मार्ग में पड़ने वाले लेवल क्रॉसिंग हेतु अंडरपास एवं सर्विस रोड, लागत 73 करोड़ 64 लाख 49 हजार रुपये।

3-राज्य स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत विश्वविद्यालय चौक के समीप साइंस म्यूजियम का निर्माण, लागत 49 करोड़ 60 लाख 49 हजार रुपये।

4-टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण, 7 करोड़ 6 लाख 75 हजार रुपये।

5-डिपो कार्यशाला राप्तीनगर स्थित टायर शॉप का उच्चीकरण, लागत 2 करोड़ 46 लाख 99 हजार रुपये।

6-वार्ड नं. 18 पवन विहार में सीसी रोड का निर्माण, लागत 49 लाख 72 हजार रुपये।

7-वार्ड नं. 25 गिरधरगंज में सीसी रोड का निर्माण, लागत 23 लाख 46 हजार रुपये।

8-वार्ड नं. 20 लच्छीपुर में सीसी रोड व नाली का निर्माण, लागत 48 लाख 99 हजार रुपये।

9-मोहल्ला नंदानगर दरगहिया में सीसी रोड व नाली का निर्माण, लागत 8 लाख 9 हजार रुपये।

10-वार्ड नं. 70 चंद्रशेखर आजाद नहर में सीसी रोड व नाली का निर्माण, लागत 29 लाख 56 हजार रुपये।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मेक्सिको के दिग्गज गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, 22 साल के शानदार करियर का अंत

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के महान गोलकीपरों में शुमार गुइलेर्मो ओचोआ ने मंगलवार को पेशेवर फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर...
खेल 
मेक्सिको के दिग्गज गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, 22 साल के शानदार करियर का अंत

मध्य प्रदेश विधानसभा में आज 7,765 करोड़ का अनुपूरक बजट, हंगामे के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार होने के आसार है। दरअसल, बुधवार को सरकार...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश विधानसभा में आज 7,765 करोड़ का अनुपूरक बजट, हंगामे के आसार

मैथ्यू मॉट बने सिडनी सिक्सर्स के नए मुख्य कोच, दो साल के अनुबंध पर मिली जिम्मेदारी

सिडनी।ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी कोच मैथ्यू मॉट को बिग बैश लीग (बीबीएल) फ्रेंचाइजी सिडनी सिक्सर्स की पुरुष टीम का मुख्य...
खेल 
मैथ्यू मॉट बने सिडनी सिक्सर्स के नए मुख्य कोच, दो साल के अनुबंध पर मिली जिम्मेदारी

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक ही परिवार...
उत्तराखंड 
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

जयशंकर बोले- ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा अब वैश्विक प्राथमिकता, भारत-आसियान साझेदारी होगी मजबूत

मनीला (फिलीपींस)। भारतीय विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि ऊर्जा, भोजन और स्वास्थ्य सुरक्षा को अब हल्के में नहीं...
अंतर्राष्ट्रीय 
जयशंकर बोले- ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा अब वैश्विक प्राथमिकता, भारत-आसियान साझेदारी होगी मजबूत

उत्तर प्रदेश

राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

कानपुर। EP67 की कार्यप्रणाली को समझना वैक्सीन और प्रतिरक्षा आधारित उपचारों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब ने 22 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस जमा कर शिक्षा का दिया संबल

मुरादाबाद। ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब मुरादाबाद द्वारा मंगलवार को पुलिस मॉडर्न स्कूल, 9वीं बटालियन, पीएसी में आर्थिक रूप से कमजोर एवं...
उत्तर प्रदेश 
ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब ने 22 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस जमा कर शिक्षा का दिया संबल

जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीत लौटे खिलाड़ियों का अभिनंदन

मुरादाबाद। लखनऊ में 15 से 20 जुलाई तक आयोजित जूडो महाकुंभ स्टेट चैपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीत लौटे खिलाड़ियों का अभिनंदन