ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब ने 22 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस जमा कर शिक्षा का दिया संबल

सहायता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी कठिन परिश्रम करके अच्छे अंक प्राप्त कर रहे हैं : डॉ बबीता गुप्ता

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुरादाबाद। ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब मुरादाबाद द्वारा मंगलवार को पुलिस मॉडर्न स्कूल, 9वीं बटालियन, पीएसी में आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी 22 विद्यार्थियों की स्कूल फीस जमा कर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। क्लब की इस पहल से विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के चेहरों पर खुशी और आशा की नई किरण दिखाई दी।

कार्यक्रम में क्लब की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. बबीता गुप्ता ने बताया कि ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब पिछले कई वर्षों से जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करते हुए उनकी स्कूल फीस जमा करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह जानकर अत्यंत संतोष होता है कि जिन बच्चों की सहायता की जाती है, वे कठिन परिश्रम कर अच्छे अंक प्राप्त कर रहे हैं और निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार ये खबर भी पढ़े : प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

क्लब की अध्यक्ष डॉ. पायल पुरी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि ये बच्चे भविष्य में न केवल अपने माता-पिता, विद्यालय और समाज का नाम रोशन करेंगे, बल्कि स्वयं सक्षम बनने के बाद जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी आगे आएंगे।

क्लब की सदस्य स्वर्गीय कल्पना दत्त के पिछले वर्ष असामयिक निधन के पश्चात उनके पति डॉ. बी.के. दत्त ने उनकी समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी विद्यार्थियों की फीस का सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर शहर की प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीना बजाज ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से आंखों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा आंखों की सुरक्षा और नियमित देखभाल के बारे में उपयोगी सुझाव दिए।

शहर की प्रसिद्ध दंत एवं मुख रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक्षा द्विवेदी ने बच्चों को मुख एवं दंत स्वच्छता के महत्व, सही तरीके से दांतों की सफाई तथा जंक फूड के दांतों पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर क्लब की सचिव डॉ. ऋतु श्रीधर, कोषाध्यक्ष डॉ. रूबी चुघ, डॉ. शिवानी गर्ग, डॉ. अंका कुमार, डॉ. उपमा अग्रवाल, श्रीमती राजुल गुप्ता, डॉ. मेघना गुप्ता,डाॅ संगीता मदान,डॉक्टर गरिमा मिश्रा,डॉक्टर शालिनी जैन,मिसेज रश्मि सिंह,डॉक्टर प्रीति गुप्ता, अंजुषा रस्तोगी, सहित अन्य सदस्यों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाजसेवा से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यों में निरंतर अपना योगदान देता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस मॉडर्न स्कूल की वाइस प्रिंसिपल रश्मि अग्रवाल एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब के इस सराहनीय प्रयास के लिए क्लब की सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारत की पुरुष और महिला टीमें अपराजेय,

मस्कट (ओमान)। एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सब-जूनियर पुरुष और महिला टीमों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी...
खेल 
एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारत की पुरुष और महिला टीमें अपराजेय,

असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या 34 हुई, 5.64 लाख से अधिक लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम और पड़ोसी राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड आदि राज्यों में लगातार हो रही बरसात के चलते असम में बाढ़...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या 34 हुई, 5.64 लाख से अधिक लोग प्रभावित

मुख्यमंत्री ई-ट्राईसाइकिल योजना: दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क आवागमन का सहारा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ई-ट्राईसाइकिल योजना: दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क आवागमन का सहारा

मेक्सिको के दिग्गज गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, 22 साल के शानदार करियर का अंत

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के महान गोलकीपरों में शुमार गुइलेर्मो ओचोआ ने मंगलवार को पेशेवर फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर...
खेल 
मेक्सिको के दिग्गज गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, 22 साल के शानदार करियर का अंत

मध्य प्रदेश विधानसभा में आज 7,765 करोड़ का अनुपूरक बजट, हंगामे के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार होने के आसार है। दरअसल, बुधवार को सरकार...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश विधानसभा में आज 7,765 करोड़ का अनुपूरक बजट, हंगामे के आसार

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ई-ट्राईसाइकिल योजना: दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क आवागमन का सहारा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ई-ट्राईसाइकिल योजना: दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क आवागमन का सहारा

राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

कानपुर। EP67 की कार्यप्रणाली को समझना वैक्सीन और प्रतिरक्षा आधारित उपचारों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब ने 22 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस जमा कर शिक्षा का दिया संबल

मुरादाबाद। ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब मुरादाबाद द्वारा मंगलवार को पुलिस मॉडर्न स्कूल, 9वीं बटालियन, पीएसी में आर्थिक रूप से कमजोर एवं...
उत्तर प्रदेश 
ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब ने 22 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस जमा कर शिक्षा का दिया संबल