एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारत की पुरुष और महिला टीमें अपराजेय,

पुरुष टीम ने पाकिस्तान को 7-4 से हराया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मस्कट (ओमान)। एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सब-जूनियर पुरुष और महिला टीमों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है।

मंगलवार को एलीट पूल मुकाबलों में पुरुष टीम ने मेजबान ओमान और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया, जबकि महिला टीम ने चीन के साथ मुकाबला ड्रॉ खेलने के बाद उज्बेकिस्तान को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी।

भारतीय सब-जूनियर पुरुष टीम ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 7-4 से पराजित किया। भारत की ओर से करण गौतम ने 5वें, 9वें और 19वें मिनट में गोल दागकर हैट्रिक पूरी की।

लॉर्ड्स ODI होगा रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच!  ये खबर भी पढ़े : लॉर्ड्स ODI होगा रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच! 

इसके अलावा राहुल यादव (3'), प्रह्लाद राजभर (10'), कप्तान केतन कुशवाहा (11') और रोमित पाल (11') ने एक-एक गोल किया।

पाकिस्तान के लिए असलम मुहम्मद फरहान (6'), अदील (8') और उस्मान मुहम्मद (10', 16') ने गोल किए।

इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने मेजबान ओमान को 14-0 से करारी शिकस्त दी। कप्तान केतन कुशवाहा ने चार गोल (6', 11', 15', 20') दागे, जबकि आशीष तानी पूर्ति ने (1', 16', 19') हैट्रिक बनाई।

राहुल यादव (2', 12') और शाहरुख अली (3', 13') ने दो-दो गोल किए। वहीं प्रह्लाद राजभर (9'), करण गौतम (15') और रोमित पाल (18') ने भी गोल कर भारत की बड़ी जीत में योगदान दिया।

वहीं, भारतीय सब-जूनियर महिला टीम ने अपने दूसरे एलीट पूल मुकाबले में चीन के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। चीन के लिए चेन गे ने चौथे मिनट में बढ़त दिलाई।

इसके बाद नौशीन नाज ने 16वें और 17वें मिनट में लगातार दो गोल कर भारत को बढ़त दिला दी। हालांकि, जियाक्सिन गुओ ने 19वें मिनट में बराबरी का गोल कर मुकाबला ड्रॉ करा दिया।

दिन के दूसरे मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से रौंद दिया। नौशीन नाज ने चार गोल (6', 9', 15', 16') किए, जबकि संदीपा कुमारी (2', 6', 20') और कप्तान स्वीटी कुजूर (10', 13', 20') ने हैट्रिक जमाई।

दिया (3', 17') और पुष्पा मांझी (11', 13') ने दो-दो गोल किए। इसके अलावा किरण एक्का (8') और नीलम टोपनो (18') ने भी गोल दागे।

यह टूर्नामेंट पहले एफआईएच अंडर-18 यूथ हॉकी5एस विश्व कप के लिए एशियाई क्वालीफायर भी है। भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अपराजेय बनी हुई हैं और विश्व कप का टिकट हासिल करने की मजबूत दावेदार नजर आ रही हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लूसा स्टेशन पर मूरी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई ट्रेन

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में सांसद मीरजापुर एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयासों से मंगलवार रात लूसा रेलवे...
उत्तर प्रदेश 
लूसा स्टेशन पर मूरी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई ट्रेन

ग्लोबल मार्केट से मिले सकारात्मक संकेत, अमेरिकी शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले सकारात्मक संकेत, अमेरिकी शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले चार दिन बरसेंगे बादल

भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पिछले 36 घंटों के दौरान प्रदेश...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले चार दिन बरसेंगे बादल

एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारत की पुरुष और महिला टीमें अपराजेय,

मस्कट (ओमान)। एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सब-जूनियर पुरुष और महिला टीमों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी...
खेल 
एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारत की पुरुष और महिला टीमें अपराजेय,

असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या 34 हुई, 5.64 लाख से अधिक लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम और पड़ोसी राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड आदि राज्यों में लगातार हो रही बरसात के चलते असम में बाढ़...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या 34 हुई, 5.64 लाख से अधिक लोग प्रभावित

उत्तर प्रदेश

लूसा स्टेशन पर मूरी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई ट्रेन

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में सांसद मीरजापुर एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयासों से मंगलवार रात लूसा रेलवे...
उत्तर प्रदेश 
लूसा स्टेशन पर मूरी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई ट्रेन

मुख्यमंत्री ई-ट्राईसाइकिल योजना: दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क आवागमन का सहारा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ई-ट्राईसाइकिल योजना: दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क आवागमन का सहारा

राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

कानपुर। EP67 की कार्यप्रणाली को समझना वैक्सीन और प्रतिरक्षा आधारित उपचारों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा