मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले चार दिन बरसेंगे बादल

भोपाल समेत कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पिछले 36 घंटों के दौरान प्रदेश के 35 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

आज बुधवार को 15 जिलों के लिए भारी और अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी भोपाल में भी मंगलवार रात से लगातार रिमझिम बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने शिवपुरी, गुना, सागर और डिंडौरी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

जबलपुर : दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग ये खबर भी पढ़े : जबलपुर : दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

वहीं, श्योपुर, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, धार और बड़वानी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया.

जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर और निवाड़ी में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने के आसार हैं।

लगातार हुई बारिश का असर प्रदेश के कुल वर्षा आंकड़ों पर भी दिखाई दिया है। सोमवार तक मध्य प्रदेश में सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी, जो मंगलवार तक घटकर 14 प्रतिशत रह गई।

मौसम विभाग के अनुसार, अब तक प्रदेश में 286.8 मिमी (11.3 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस अवधि तक सामान्य रूप से 335.3 मिमी (13.2 इंच) वर्षा होनी चाहिए थी।

पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 18 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। फिलहाल प्रदेश के 41 जिलों में वर्षा का आंकड़ा सामान्य से कम बना हुआ है।

पूर्वी क्षेत्र में निवाड़ी को छोड़कर लगभग सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है, जबकि 14 जिलों में औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून सक्रिय अवस्था में है।

यदि बंगाल की खाड़ी से नमी की आपूर्ति और वर्तमान मौसमीय सिस्टम बने रहते हैं, तो मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्रों में आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश जारी रह सकती है। इससे जल स्रोतों और कृषि को लाभ मिलेगा।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ट्रंप ने जेनेरिक दवाओं पर 200% तक टैरिफ लगाने का किया ऐलान, क्या असर होगा

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेनेरिक दवाओं के आयात को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप ने जेनेरिक दवाओं पर 200% तक टैरिफ लगाने का किया ऐलान, क्या असर होगा

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख नजर आ...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों पर लाठीचार्ज का कर रहे विरोध

नई दिल्ली। नीट पेपर धांधली और प्रदर्शनकारी छात्रों व सांसदों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस समेत तमाम...
राष्ट्रीय 
काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों पर लाठीचार्ज का कर रहे विरोध

छत्तीसगढ़: भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर-बिलासपुर समेत कई जिलों में ऑरेंज और रेड चेतावनी

रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर सहित कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर-बिलासपुर समेत कई जिलों में ऑरेंज और रेड चेतावनी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह के दौरे से नदारद रहे अधिकारी, तीन अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी

शिमला। एक तय सरकारी दौरा, सड़क परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का कार्यक्रम, स्थानीय लोगों की मौजूदगी और मंत्री का...
राज्य  हिमाचल 
मंत्री विक्रमादित्य सिंह के दौरे से नदारद रहे अधिकारी, तीन अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी

उत्तर प्रदेश

लूसा स्टेशन पर मूरी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई ट्रेन

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में सांसद मीरजापुर एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयासों से मंगलवार रात लूसा रेलवे...
उत्तर प्रदेश 
लूसा स्टेशन पर मूरी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई ट्रेन

मुख्यमंत्री ई-ट्राईसाइकिल योजना: दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क आवागमन का सहारा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ई-ट्राईसाइकिल योजना: दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क आवागमन का सहारा

राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

कानपुर। EP67 की कार्यप्रणाली को समझना वैक्सीन और प्रतिरक्षा आधारित उपचारों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा