पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, उत्तर बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट; भूस्खलन की आशंका

कई जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, जबकि दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और कालिम्पोंग जिलों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों और नदी तटीय इलाकों में भूस्खलन तथा जलभराव की आशंका को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वहीं कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलों- उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर, नदिया, मुर्शिदाबाद, हावड़ा और हुगली में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर वर्षा होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

राजधानी कोलकाता में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आर्द्रता का स्तर अधिक रहने से उमस बनी रह सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नमी के कारण अगले कुछ दिनों तक राज्य में वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है।

मौसम विभाग ने मछुआरों तथा पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। निचले इलाकों में जलजमाव तथा यातायात प्रभावित होने की आशंका भी व्यक्त की गई है।

प्रेम संबंध के विवाद में दसवीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपित की लोगों ने की पिटाई ये खबर भी पढ़े : प्रेम संबंध के विवाद में दसवीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपित की लोगों ने की पिटाई

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

छात्र प्रदर्शन पर याचिका की तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नई दिल्ली। दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार...
राष्ट्रीय  राज्य 
छात्र प्रदर्शन पर याचिका की तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डिस्पोजल कारोबारी से ढाई लाख लूट करने वाले तीन गिरफ्तार

पन्नी का सौदा कर ढाई लाख रुपए मंगाया लखनऊ। मदेयगंज इलाके में एक डिस्पोजल कारोबारी को पन्नी का सौदा करने...
उत्तर प्रदेश 

त्योहारों में अवैध मदिरा से जनहानि की अप्रिय घटना न होने पाये: आबकारी मंत्री

दिये निर्देश, सीमावर्ती राज्यों से जुड़े जिलों में प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए एसीएस, आयुक्त, विशेष सचिव रहे...

मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर में की मां पाटेश्वरी की आराधना, गौशाला में गायों को खिलाया हरा चारा

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय देवीपाटन प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को गुप्त नवरात्रि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

कम्पोजिट विद्यालय पर संकुल बैठक का आयोजन

फिरोजाबाद, टूण्डला विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय गढ़ी गोपाल में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं सहभागिता...