प्रेम संबंध के विवाद में दसवीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपित की लोगों ने की पिटाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हावड़ा। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के आंदुल क्षेत्र में बुधवार रात दसवीं कक्षा की एक छात्रा की कथित प्रेम संबंध के विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपित युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस के अनुसार, घटना आंदुल के खटीर बाजार-चांदनीबागान इलाके की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 27 वर्षीय आरोपित समीर दास का छात्रा से परिचय था और दोनों के बीच प्रेम संबंध को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस को आशंका है कि संबंधों में तनाव और कथित दबाव के कारण आरोपी ने छात्रा पर हमला किया।

बंगाल के समुद्र में 16 मछुआरे लापता, शंकरपुर से निकला ट्रॉलर कई दिनों से नहीं लौटा ये खबर भी पढ़े : बंगाल के समुद्र में 16 मछुआरे लापता, शंकरपुर से निकला ट्रॉलर कई दिनों से नहीं लौटा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार शाम सड़क पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान आरोपित ने जेब से चाकू निकालकर छात्रा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल छात्रा को तत्काल हावड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां कई घंटे तक जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद उसकी मृत्यु हो गई।

घटना को अपनी आंखों के सामने देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। उन्होंने आरोपित को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घायल अवस्था में उसे डोमजुड़ ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृत छात्रा आंदुल के दक्षिण महियाड़ी चांदनीबागान क्षेत्र की रहने वाली थी। वहीं, आरोपित समीर दास मूल रूप से बीरभूम जिले के मयूरेश्वर का निवासी है और हावड़ा के जालान कॉम्प्लेक्स इलाके में काम करता था। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान उसकी छात्रा से पहचान हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही डोमजुड़ थाना और हावड़ा सिटी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित का इलाज पुलिस निगरानी में चल रहा है और उसके स्वस्थ होने के बाद उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

5,000 करोड़ की बड़ी पेशकश, 22 जुलाई से निवेशकों के लिए खुलेगा क्यूब हाईवेज़ ट्रस्ट 

पांच रणनीतिक निवेशकों से ₹1,250 करोड़ का निवेश समझौता मुंबई (अनिल बेदाग)।  भारत के हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश करीब...
महाराष्ट्र 
5,000 करोड़ की बड़ी पेशकश, 22 जुलाई से निवेशकों के लिए खुलेगा क्यूब हाईवेज़ ट्रस्ट 

आज का लेख: किताबों का अंतिम यात्रा; डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’

पन्नों की पुकार किताब होना इस दौर में वैसा ही है, जैसे किसी कड़कती धूप में बिना छाते के खड़े...
विचार मित्र 
आज का लेख: किताबों का अंतिम यात्रा; डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’