मीरजापुर : तीन मौतों के बाद कुदारन में बवाल, जाम के दौरान पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने

-पथराव के बाद लाठीचार्ज, कई पुलिसकर्मी घायल, घंटों बाधित रहा वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन गांव में ट्रक हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद गुरुवार सुबह माहौल तनावपूर्ण हो गया। मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीणों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी के बाद स्थिति बिगड़ गई। पथराव होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के भी चोटिल होने की सूचना है।

सुबह करीब आठ बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण कुदारन चौराहे पर एकत्र होकर सड़क पर बैठ गए। इसी दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस के बाद माहौल अचानक उग्र हो गया और पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख मौके पर पीएसी और आसपास के थानों की अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर सड़क खाली कराई। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आसपास के लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। बाद में पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया।

इशारों में सपनों को मिली उड़ान' : मूक-बधिर बच्चों से सांकेतिक संवाद कर भावुक हुए डीएम ये खबर भी पढ़े : इशारों में सपनों को मिली उड़ान' : मूक-बधिर बच्चों से सांकेतिक संवाद कर भावुक हुए डीएम

घंटों जाम से यात्रियों और कर्मचारियों की बढ़ी परेशानी

कुदारन चौराहे पर जाम के कारण वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। पुलिस ने वाराणसी से सोनभद्र जाने वाले वाहनों को अदलहाट से इमलिया चट्टी मार्ग की ओर तथा सोनभद्र से वाराणसी आने वाले वाहनों को अहरौरा-जमुई-इमलिया चट्टी मार्ग से डायवर्ट किया। इससे ड्यूटी पर जाने वाले शिक्षक, बैंक कर्मचारी, निजी संस्थानों के कर्मी और अन्य यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन राजकुमार मीणा का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह, राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं

रांची। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...
झारखंड 
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह, राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं

'हर नागरिक का जीवन अनमोल है', सोनम वांगचुक की रोजाना मेडिकल मॉनिटरिंग के निर्देश: दिल्ली हाईकोर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार को उनके...
राष्ट्रीय 
'हर नागरिक का जीवन अनमोल है', सोनम वांगचुक की रोजाना मेडिकल मॉनिटरिंग के निर्देश: दिल्ली हाईकोर्ट

'हर इंसान की जिंदगी है कीमती': सोनम वांगचुक की सेहत पर हाई कोर्ट ने जताई चिंता

रोजाना सरकारी डॉक्टरों की ओर से सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की हो जांच: उच्च न्यायालय नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय...
राष्ट्रीय 
'हर इंसान की जिंदगी है कीमती': सोनम वांगचुक की सेहत पर हाई कोर्ट ने जताई चिंता