इशारों में सपनों को मिली उड़ान' : मूक-बधिर बच्चों से सांकेतिक संवाद कर भावुक हुए डीएम

हरी झंडी दिखाकर रवाना की 'स्कूल चलो' रैली

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

अभिषेक मिश्रा

लखीमपुर-खीरी,15 जुलाई(तरुणमित्र)। शब्दों से नहीं, इशारों से संवाद... और उन इशारों में छिपे आत्मविश्वास ने डीएम अंजनी कुमार सिंह का दिल जीत लिया। आदर्श मूक-बधिर विद्यालय की ओर से आयोजित 'स्कूल चलो अभियान' रैली को डीएम ने एडीएम (न्यायिक) ब्रजपाल सिंह कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा।

रैली रवाना करने से पहले डीएम विद्यालय के मूक-बधिर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने सांकेतिक भाषा के माध्यम से बच्चों से संवाद किया। बच्चों ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ इशारों में अपने मन की बात कही। यह आत्मीय संवाद देख मौजूद लोग भी भावुक हो उठे।

आईआईए की केंद्रीय कार्यकारिणी में बरेली का बढ़ा कद, कई उद्यमियों को मिली अहम जिम्मेदारी ये खबर भी पढ़े : आईआईए की केंद्रीय कार्यकारिणी में बरेली का बढ़ा कद, कई उद्यमियों को मिली अहम जिम्मेदारी

डीएम ने बच्चों की आर्ट कॉपियों और रचनात्मक कार्यों का अवलोकन किया तथा उनकी प्रतिभा की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगता किसी की क्षमता की सीमा नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रतिभा हर बाधा को छोटा बना देती है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा को आत्मनिर्भरता का सबसे मजबूत माध्यम बताया।

रैली कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में बच्चों ने शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदुलारे वर्मा, संस्थाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार तोलानी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजकुमार, विद्यालय स्टाफ नीरज वर्मा, सरोज वर्मा, राहुल वर्मा, सरिता देवी, आरती वर्मा, अनामिका वर्मा, शिवानी सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। रैली के संचालन में विद्यालय स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

3,907 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं को केंद्रीय मंजूरी। पारादीप–हरिदासपुर रेल लाइन का दोहरीकरण होगा। राजखरसावां–डांगोआपोसी रेलखंड पर चौथी रेल...
राष्ट्रीय  झारखंड 
झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

रामपुर । जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण अजय कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

रामपुर:मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में लोक निर्माण विभाग ने 3.5 किलोमीटर की सड़क पर बोर्ड लगवा दिया है। जिस पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

बहराइच: जरवल रोड कुड़वा ओवरब्रिज की जांच शुरू, रिपोर्ट के बाद होगी मरम्मत

जरवलरोड/ बहराइच(तरूणमित्र संवाददाता)। लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरवल रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वा के पास लखनऊ से बहराइच जाने वाला...
उत्तर प्रदेश 