दिवंगत आरक्षी के परिजनों को एसबीआई ने सौंपा ₹1 करोड़ का बीमा चेक,एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने जताई संवेदना
पुलिस सैलरी पैकेज बीमा योजना के तहत मिला आर्थिक संबल,एसपी ने कहा—कठिन समय में परिवारों के लिए बड़ी राहत है यह योजना
Published By Vijay Pal Singh
On
ललित वर्मा
लखीमपुर-खीरी,14 जुलाई(तरुणमित्र)। पुलिस सैलरी पैकेज बीमा योजना के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मंगलवार को दिवंगत आरक्षी रमेशचंद्र शुक्ला के परिजनों को एक करोड़ रुपये का बीमा चेक प्रदान किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने दिवंगत आरक्षी की पत्नी श्रीमती रेनू शुक्ला को ₹1,00,00,000 (एक करोड़ रुपये) का चेक सौंपते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
दिवंगत आरक्षी रमेशचंद्र शुक्ला थाना गोला में तैनात थे। 30 जून 2025 को सरकारी कार्य से जाते समय वह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान 1 जुलाई 2025 को उनका निधन हो गया। इसके उपरांत पुलिस सैलरी पैकेज बीमा योजना के तहत एसबीआई द्वारा उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुकंपा बीमा राशि स्वीकृत की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि पुलिस कर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अनेक जोखिमों का सामना करते हैं। ऐसे में पुलिस सैलरी पैकेज बीमा योजना उनके परिवारों के लिए कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा और संबल प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं पुलिस परिवारों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ विपरीत परिस्थितियों में उन्हें आत्मनिर्भर बनने में भी सहायक सिद्ध होती हैं।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार राय, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज कुमार सिंह, एसबीआई मुख्य शाखा खीरी के शाखा प्रबंधक सौरभ पाण्डेय सहित पुलिस एवं बैंक के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने दिवंगत आरक्षी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
नवीनतम
मदरसा जमीयत उल अंसार के मुतवल्ली के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर चोरी का मुकदमा दर्ज
Published On
By Shishir Patel
मुजाहिद खां
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई,अवैध रूप से संचालित दो अस्पताल सील, दो को नोटिस
Published On
By Vijay Pal Singh
ललित वर्मा
भातखंडे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह आज
Published On
By Shubham Kashyap
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप से आयोजित किया...
कक्षा में शिक्षक बने डीएम अंजनी कुमार सिंह,स्मार्ट बोर्ड पर पढ़ाया फिजिक्स का पाठ
Published On
By Vijay Pal Singh
ललित वर्मा
उत्तर प्रदेश
जनपद में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध,किसान न करें अनावश्यक भंडारण
Published On
By Shishir Patel
मुजाहिद खां
मदरसा जमीयत उल अंसार के मुतवल्ली के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर चोरी का मुकदमा दर्ज
Published On
By Shishir Patel
मुजाहिद खां
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई,अवैध रूप से संचालित दो अस्पताल सील, दो को नोटिस
Published On
By Vijay Pal Singh
ललित वर्मा
भातखंडे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह आज
Published On
By Shubham Kashyap
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप से आयोजित किया...
