जनपद में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध,किसान न करें अनावश्यक भंडारण

कालाबाजारी की शिकायत पर विक्रेता के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि जनपद में खरीफ फसलों की आवश्यकता को देखते हुए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है।किसानों को किसी प्रकार की चिंता अथवा अनावश्यक भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है।उन्होंने बताया कि 14 जुलाई,2026 की स्थिति के अनुसार जनपद में निजी एवं सहकारी क्षेत्र में 17,337 मीट्रिक टन यूरिया,6,816 मीट्रिक टन एन.पी.के. तथा 1,723 मीट्रिक टन डी.ए.पी. उपलब्ध है।इसके अतिरिक्त 10 जुलाई एवं 11 जुलाई,2026 को क्रमशः इफको की 2,653.29 मीट्रिक टन तथा कृभको की 1,323 मीट्रिक टन यूरिया की एक-एक रैक जनपद को प्राप्त हो चुकी है।उन्होंने बताया कि प्राप्त यूरिया में से 80 प्रतिशत उर्वरक सहकारी समितियों तथा 20 प्रतिशत निजी विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।जनपद में आवश्यकतानुसार उर्वरकों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे प्रति हेक्टेयर अधिकतम 07 बैग यूरिया एवं 05 बैग एन.पी.के. की अनुशंसित मात्रा के अनुसार ही उर्वरक खरीदें तथा अनावश्यक भंडारण से बचें।उन्होंने कहा कि यदि कोई उर्वरक विक्रेता अथवा समिति कालाबाजारी करती है,निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलती है अथवा उर्वरक के साथ कोई अन्य उत्पाद खरीदने के लिए बाध्य करती है,तो किसान तत्काल अपनी शिकायत 7839882763 अथवा 9458846182 पर दर्ज करा सकते हैं।शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री उपेंद्र सिंह रावत का भव्य स्वागत, फूलों की वर्षा से अभिनंदन ये खबर भी पढ़े : भाजपा प्रदेश महामंत्री उपेंद्र सिंह रावत का भव्य स्वागत, फूलों की वर्षा से अभिनंदन

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आईआईए की केंद्रीय कार्यकारिणी में बरेली का बढ़ा कद, कई उद्यमियों को मिली अहम जिम्मेदारी

बरेली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की केंद्रीय कार्यकारिणी में इस बार बरेली चैप्टर का दबदबा देखने को मिला। लखनऊ स्थित...
उत्तर प्रदेश 
आईआईए की केंद्रीय कार्यकारिणी में बरेली का बढ़ा कद, कई उद्यमियों को मिली अहम जिम्मेदारी

पीएम आवास निर्माण में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 52 हितग्राहियों को एसडीएम कार्यालय में किया तलब

सूरजपुर।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राशि मिलने के बाद भी मकान निर्माण पूरा नहीं करने वाले हितग्राहियों पर...
छत्तीसगढ़ 
पीएम आवास निर्माण में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 52 हितग्राहियों को एसडीएम कार्यालय में किया तलब

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी सुविधा देते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 32 करोड़ रुपये से बदला फतेहपुर रेलवे स्टेशन का स्वरूप

32 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास। नया स्टेशन भवन, जी+1 द्वितीय प्रवेश और विशाल कॉन्कोर्स का निर्माण।...