पीएम आवास निर्माण में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 52 हितग्राहियों को एसडीएम कार्यालय में किया तलब

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सूरजपुर।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राशि मिलने के बाद भी मकान निर्माण पूरा नहीं करने वाले हितग्राहियों पर आज मंगलवार जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई।

भैयाथान अनुविभाग की विभिन्न ग्राम पंचायतों के 52 हितग्राहियों को एसडीएम कार्यालय बुलाकर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई और जल्द आवास पूरा करने के निर्देश दिए गए।

सुनवाई के दौरान एसडीएम चांदनी कँवर ने प्रत्येक हितग्राही से व्यक्तिगत रूप से आवास निर्माण की स्थिति की जानकारी ली और देरी के कारण पूछे।

रायपुर : मुख्यमंत्री साय आज 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन ये खबर भी पढ़े : रायपुर : मुख्यमंत्री साय आज 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को पक्का और सुरक्षित घर उपलब्ध कराना है, इसलिए योजना की राशि का उपयोग केवल आवास निर्माण में ही किया जाए।

एसडीएम ने निर्देश दिए कि जिन हितग्राहियों ने अभी तक निर्माण शुरू नहीं किया है, वे तत्काल काम शुरू करें। जिनके मकान निर्माणाधीन हैं, वे अगली सुनवाई तक हर हाल में निर्माण पूरा करें।

साथ ही अगली पेशी में आवास की नवीनतम फोटो प्रस्तुत करना भी अनिवार्य किया गया है। अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का सत्यापन भी किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक आवास निर्माण पूरा नहीं होगा, संबंधित हितग्राहियों को नियमित रूप से पेशी में उपस्थित होना होगा। यदि निर्देशों का पालन नहीं किया गया या निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं मिली, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले ने कहा कि, योजना का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराना है।

आवास निर्माण के लिए दी गई राशि का अन्य कार्यों में उपयोग या निर्माण में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने हितग्राहियों से शासन के निर्देशों का पालन करते हुए जल्द से जल्द आवास निर्माण पूरा करने की अपील की।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

   बदायूं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण संतोश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ.प्र. द्वारा 16 वर्ष या...
उत्तर प्रदेश 
ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

कार्य योजना बनाकर प्राप्त करें आधार के लक्ष्य

   बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला स्तरीय आधार...
उत्तर प्रदेश 
कार्य योजना बनाकर प्राप्त करें आधार के लक्ष्य

चुनावी साक्षरता क्लब के सम्बंध में आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग

   बदायूं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश के स्तर से मंगलवार को प्रदेश भर के निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों,...
उत्तर प्रदेश 
चुनावी साक्षरता क्लब के सम्बंध में आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग

डीएसईयू से सरकारी पॉलिटेक्निक अलग करने की मांग, तकनीकी शिक्षा कर्मियों का पैदल मार्च

डीएसईयू से सरकारी पॉलिटेक्निक अलग करने की मांग। करीब 200 अधिकारियों और कर्मचारियों ने पैदल मार्च में लिया हिस्सा। डीटीटीई...
दिल्ली 
डीएसईयू से सरकारी पॉलिटेक्निक अलग करने की मांग, तकनीकी शिक्षा कर्मियों का पैदल मार्च

शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर की गई चर्चा

   बदायूं। मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक संघ के जिलाध्यक्ष एवं टीचर्स फेडरेशन...