शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर की गई चर्चा

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक संघ के जिलाध्यक्ष एवं टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियो द्वारा द्वारा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के विषय में अवगत कराया गया। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि लेखा कार्यालय में पूर्व में स्वीकृत चयन वेतनमान के एरियर भुगतान हेतु अभी भी लंबित है इसके साथ ही कुछ विकास क्षेत्रों के शिक्षकों के चयन वेतनमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर पर अभी तक स्वीकृत नहीं किए गए है। इस दौरान हाल ही में 29334 गणित, विज्ञान भर्ती अंतर्गत नियुक्त शिक्षकों की पत्रावली बीएसए कार्यालय भेज दी गई है। परंतु उनका वेतन अभी तक नहीं लगा है। समस्त जनपद में शिक्षकों के फार्म -16 अभी तक शिक्षकों को प्राप्त नहीं कराए गए हैं जिससे शिक्षक आईटीआर फाइल नहीं कर पा रहे है। विद्यालयों में गैस सिलेण्डर रिफिल व्यवस्था कराये जाने हेतु एवं विद्यालयों  को खपत के सापेक्ष खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने जनपद स्तर पर खाद्यान्न उठान न होने खाने के कारण मध्यान्ह भोजन योजना संचालन में हो रही समस्याओं के निराकरण पर भी चर्चा की।  शिक्षकों के कैशलेस चिकित्सा संबंधी आवेदन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर स्वीकृत नहीं किए गए हैं जिससे शिक्षकों की केवाईसी पूर्ण नहीं हो पा रही है।

कीचड़ में फंसी सरकार की योजनाएं, किसान-बेटियां रोज भुगत रहीं बदहाली ये खबर भी पढ़े : कीचड़ में फंसी सरकार की योजनाएं, किसान-बेटियां रोज भुगत रहीं बदहाली

जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की समस्त लंबित मांगों के लिए शीघ्रता शीघ्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता की जाएगी और समस्त समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। संजीव शर्मा द्वारा प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा प्रान्तीय बैठक में दी गयी जानकारी एवं निर्देशों से भी सभी को अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि समस्त विकास क्षेत्र के  पदाधिकारी जनपद में कार्यरत शिक्षकों के मूल जनपद संबंधी सूची पूर्व में दिये गये प्रारूप पर बुधवार तक जमा करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने यह भी बताया कि 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में दिनांक 20 जुलाई तक सांसदों को ज्ञापन दिया जाना है जिसके लिए जिला महामंत्री उदयवीर सिंह यादव को सांसद गणों से समय लेने हेतु अधिकृत किया गया। बैठक का संचालन उझानी ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दीक्षित ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री उदयवीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, दामोदर सिंह यादव, अरविंद दीक्षित, अनुज  शर्मा, शैलेंद्र सिंह राघव, बृजेश यादव राजेश कुमार संजय यादव अशोक यादव डॉ पंकज पाठक, डॉ. यतेंद्र शर्मा, मधुकर उपाध्याय, विनेश शर्मा, रामसेवक वर्मा, सलमान खान, राधेश्याम, मुकेश कुमार, तर्गीब दानिश, कैलाश यादव, योगेश कुमार, रामकिशोर पाल, राजेंद्र गुलाटी, योगेंद्र कुमार, जमील अहमद, मो. नदीम, राघवेंद्र शर्मा, वैभव श्रोत्रिय, आयुष भारद्वाज, रमन कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

सरकार ने सेवा सूचकांक किया जारी, अप्रैल में 14 उप-क्षेत्रों में दहाई अंक में वृद्धि दर्ज

पहली बार उप-क्षेत्रवार सेवा उत्पादन सूचकांक जारी। 19 में से 14 उप-क्षेत्रों में दहाई अंक की वृद्धि। आधार वर्ष 2024-25...
कारोबार 
सरकार ने सेवा सूचकांक किया जारी, अप्रैल में 14 उप-क्षेत्रों में दहाई अंक में वृद्धि दर्ज

ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

   बदायूं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण संतोश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ.प्र. द्वारा 16 वर्ष या...
उत्तर प्रदेश 
ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

कार्य योजना बनाकर प्राप्त करें आधार के लक्ष्य

   बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला स्तरीय आधार...
उत्तर प्रदेश 
कार्य योजना बनाकर प्राप्त करें आधार के लक्ष्य

चुनावी साक्षरता क्लब के सम्बंध में आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग

   बदायूं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश के स्तर से मंगलवार को प्रदेश भर के निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों,...
उत्तर प्रदेश 
चुनावी साक्षरता क्लब के सम्बंध में आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग

डीएसईयू से सरकारी पॉलिटेक्निक अलग करने की मांग, तकनीकी शिक्षा कर्मियों का पैदल मार्च

डीएसईयू से सरकारी पॉलिटेक्निक अलग करने की मांग। करीब 200 अधिकारियों और कर्मचारियों ने पैदल मार्च में लिया हिस्सा। डीटीटीई...
दिल्ली 
डीएसईयू से सरकारी पॉलिटेक्निक अलग करने की मांग, तकनीकी शिक्षा कर्मियों का पैदल मार्च

उत्तर प्रदेश

ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

   बदायूं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण संतोश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ.प्र. द्वारा 16 वर्ष या...
उत्तर प्रदेश 
ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

कार्य योजना बनाकर प्राप्त करें आधार के लक्ष्य

   बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला स्तरीय आधार...
उत्तर प्रदेश 
कार्य योजना बनाकर प्राप्त करें आधार के लक्ष्य

चुनावी साक्षरता क्लब के सम्बंध में आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग

   बदायूं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश के स्तर से मंगलवार को प्रदेश भर के निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों,...
उत्तर प्रदेश 
चुनावी साक्षरता क्लब के सम्बंध में आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग

शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर की गई चर्चा

   बदायूं। मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक संघ के जिलाध्यक्ष एवं टीचर्स फेडरेशन...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर की गई चर्चा