यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस: उप्र में कई पीसीएस अफसरों के तबादले
लखनऊ, 13 जुलाई। उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक अफसरों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम रविवार की देर रात को शासन ने बड़े पैमाने में पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।
तबादले के क्रम में प्रशांत कुमार नायक को उप जिला अधिकारी उन्नाव से उप जिलाधिकारी बहराइच बनाया गया है। कुमार संजय मैनपुरी से गाजीपुर, अभय कुमार सिंह को गौतम बुद्ध नगर से विशेष कार्य अधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ अरविंद कुमार सिंह को विशेष कार्य अधिकारी नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण गौतम बुद्ध नगर से उप जिलाधिकारी मैनपुरी, मनोज कुमार को उप जिलाधिकारी बस्ती से जालौन, पुष्पेंद्र पटेल को गाजीपुर से अंबेडकर नगर, योगेश कुमार को कौशांबी से सहारनपुर, राजेश कुमार अग्रवाल को मऊ से बहराइच, अनुज नेहरा को गौतम बुद्ध नगर से सहायक आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ, ज्योति शर्मा को बागपत से कानपुर नगर, अरुण कुमार को संत कबीर नगर से गौतम बुद्ध नगर, मिथिलेश कुमार त्रिपाठी को रायबरेली से उप जिला अधिकारी मैनपुर बनाया है। कानपुर देहात से सुरभि को बागपत,पूनम गौतम को लखनऊ से बांदा भेजा गया है। इसके अलावा भारी संख्या में पीसीएस अफसरों के तबादले हुए हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
