दुश्मनों को जवाब देने आ रहे हैं मुज्तबा खामेनेई

दुश्मनों को जवाब

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

तेहरान: खाड़ी में ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे राउंड की जंग की शुरु हो चुकी है। ऐसे में सुप्रीम लीडर का ना होने की खबर ईरान को इंतकाम के जज्बे को कमजोर कर रही थी और ईरान किसी भी तरह से दुश्मनों को ये मैसेजिंग नहीं चाहता है कि ईरान बिना सुप्रीम लीडर के जंग लड़ रहा है। इसी के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मुज़त्बा खामेनेई के नाम से संदेश आया और अब उन्होंने अपने आने की तारीख भी बता दी है। इस संदेश का साफ मतलब यही है कि ईरान मजबूती से जंग लड़ रहा है और आगे भी दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देगा, उसे घबराने की जरुरत नहीं है। मुज़्तबा को लेकर कोई कन्फ्यूजन न ईरान में हो और न ही अमेरिका और इजरायल को हो, इसीलिए संदेश जारी किए जा रहे हैं।

कब सामने आएंगे मुज्तबा, बता दी तारीख?

नेपाल: प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संभाला आर्थिक मोर्चा, 100 दिन बाद निजी क्षेत्र से पहली बड़ी बैठक ये खबर भी पढ़े : नेपाल: प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संभाला आर्थिक मोर्चा, 100 दिन बाद निजी क्षेत्र से पहली बड़ी बैठक

मुज़्तबा ने संदेश रिलीज कर दिया है कि आज से ठीक 11 दिन बाद यानी 23 जुलाई को तेहरान की प्रार्थना सभा में वे अपने पिता महरूम अली खामेनेई की शोक सभा में शाम 5 बजे से सात बजे के बीच शामिल होंगे। बता दें कि पूर्व सुप्रीम लीडर और अपने पिता अयातुल्ला अली खामनेई की हत्या के बाद 28 फरवरी के बाद से मुज़्तबा गायब हैं और आज 134 दिन बाद मुज़्तबा ने पहली बार सामने आने की तारीख मुकर्रर कर दी है।

मुज़्तबा ने अपने खैरियत से होने की तस्दीक कर दी थी और पूरे ईरान को चिट्ठी के जरिए अपने वालिद और अल्लाह के रास्ते पर पूरे ईरान को चलने की अपील की थी। मुज़्तबा का लिखित बयान शनिवार को ईरान के सरकारी टेलीविजन पर पढ़कर सुनाया गया था। ईरान ने मुज़्तबा के संदेश को रिलीज कर अमेरिका और इजरायल तक ये मैसेज पहुंचा दिया है कि ये जंग मुज़्तबा ही लड़ रहे हैं। कम से कम अगले 11 दिन तक तो यही ईरान ने मैसेजिंग की है। जब तक मुज़्तबा तेहरान की शोक सभा में दिख नहीं जाते। 

पिता की मजलिस ए ताजियत में नहीं दिखे मुज्तबा
अयातुल्लाह खामनेई की 6 दिन तक चली सफर ए आखिरत में भी जब मुज़्तबा नहीं आए तब मुज़्तबा को लेकर सवाल उठने शुरु हो गए थे। सुप्रीम लीडर का ना होने की खबर ईरानियों को मनोवैज्ञानिक तौर कमजोर कर रही थी। अयातुल्लाह सुपुर्द ए खाक हो गए तो भी लगा की मुज़्तबा शायद उनकी ताज़ियत की मजलिस में आएंगे। खबर ये भी फैली की शनिवार को कोम में होने वाली मजलिस ए ताजियत में शरीक होंगे लेकिन वो खबर भी हवा हो गई और मुज़्तबा नहीं आए।

मुज्तबा ख़ामेनई कहां है 
28  फ़रवरी को अमेरिका -इज़रायल के जॉइंट स्ट्राइक में अयातुल्लाह ख़ामेनई की मौत हो गई थी कहा गया कि मुज़्तबा भी उस वक्त वहीं बैत रहबरी में मौजूद थे लेकिन बाहर टहलने की वजह से मुज्तबा बच गए। उस दिन से लेकर आजतक मुज़्तबा को किसी ने नहीं देखा न उनकी आवाज़ सुनी। हर बार जब भी मुज्तबा का संदेश आता है तो वो टेक्स्ट फॉर्मेट में आता है। अमेरिका इजरायल के हमले में मुज्तबा के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उनके हाथ-पैर भी बुरी तरह घायल हुए। ये भी कहा जा रहा है कि मुज्तबा का चेहरा इस हद तक ज़ख़्मी हो चुका है वो सामने आ जाएं तो पहचानना मुश्किल हो सकता है। खुफिया एजेंसियों का दावा है कि किसी सेक्रेट लोकेशन पर इलाज करवा रहे हैं।

क्यों सामने नहीं आ रहे हैं मुज्तबा खामेनेई
दरअसल ईरान का सुप्रीम लीडर मोसाद और सीआईए के हिट लिस्ट में है, इजरायल भी धमकी दे चुका है कि अगर मुज़्तबा दिखता है तो वो उसने मार देंगे। सवाल ये है कि क्या मुज्तबा मोसाद और अमेरिका के हमले की धमकी की वजह से सामने नहीं आ रहे। आखिर मुज़त्बा है कहां अगर सीक्रेट लोकेशन पर है तो वो सीक्रेट लोकेशन कौन सी हो सकती है ।

कहां है मुज्तबा के सीक्रेट लोकेशन 
मई 2026  में अमेरिका की ख़ुफ़िया एजेंसी के हवाले से मुज्तबा के लोकेशन को लेकर अंदाज़ा लगाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक़ , मुज्तबा एक अनजाने लोकेशन पर छुपे हुए हैं, जहां उनका बाहरी दुनिया से बहुत कम संपर्क है। मुज्तबा तक एक जटिल कूरियर नेटवर्क के माध्यम से संदेश पहुंचाए जाते हैं और वो भी अपना संदेश बहुत खुफिया तरीके से बाहर भिजवाते हैं। अब सवाल है कि वो सीक्रेट लोकेशन कौन सी हो सकती है जिसका पता दुनिया की सबसे खतरनाक खुफिया एजेंसी मोसाद तक पता नहीं लगा पाई है और न ही सीईए को कोई क्लू मिल पाया है।

क्या मुज्तबा रूस में हैं या नॉर्थ कोरिया में?
मार्च में कुवैती अखबार ‘अल-जरीदा’ ने दावा किया की  28 फरवरी को हुए उस हमले में जिसमें अली खामेनेई की मौत हुई, मुज्तबा भी घायल हुए थे। इसके बाद मुज्तबा को चुपचाप एक रूसी सैन्य विमान से मॉस्को भेजा गया। रिपोर्ट में कहा गया कि मुज्तबा की टांग की सर्जरी सफल रही और फिलहाल वह मॉस्को के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मॉस्को में उन्हें पुतिन के घर के पास ही एक निजी अस्पताल में रखा गया। हालांकि ईरान ने इन खबरों को खारिज कर दिया था।
मुज्तबा के लिए नॉर्थ कोरिया सबसे सेफ जगह है तो क्या मुज़्तबा नॉर्थ कोरिया में छिपे हुए हैं। इस पॉसिबिलिटी के पीछे वजह भी है क्योंकि जब अमेरिका इजरायल ने ईरान पर हमला किया था उस वक्त खुलकर किम जोंग ने मुज़्तबा का साथ दिया था और अमेरिका इजरायल के हमले की निंदा की थी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

आज तड़के पब  में आग लगने से मचा हड़कंप

बैंकॉक: थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार सुबह-सुबह एक पब...
अंतर्राष्ट्रीय 
आज तड़के पब  में आग लगने से मचा हड़कंप

बलिया : थाने में पिटाई से अधेड़ की मौत के आरोप पर थानाध्यक्ष समेत तीन पर कार्रवाई

बलिया। बलिया के रेवती थाने में एक अधेड़ की कथित तौर पर थाने में की गई पिटाई से मौत के...
उत्तर प्रदेश 
बलिया : थाने में पिटाई से अधेड़ की मौत के आरोप पर थानाध्यक्ष समेत तीन पर कार्रवाई

गोमाता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

बाराबंकी। रामसनेहीघाट सहित जिले के अलग-अलग स्थानो पर रविवार को जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कार्यक्रम हुआ लोगों ने उनका जमकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमाता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

अवैध कब्जे हटाना योगी सरकार की प्राथमिकता, सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का किया विरोध : चौधरी भूपेंद्र सिंह

संभल । उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह रविवार शाम संभल पहुंचे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अवैध कब्जे हटाना योगी सरकार की प्राथमिकता, सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का किया विरोध : चौधरी भूपेंद्र सिंह

पौधारोपण अभियान धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महायज्ञ : बेबी रानी मौर्य

-चित्रकूट में 86 लाख पौधों का रोपण कर बनाया गया कीर्तिमान-डीएफओ प्रत्यूष कटियार