अवैध कब्जे हटाना योगी सरकार की प्राथमिकता, सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का किया विरोध : चौधरी भूपेंद्र सिंह

सपा का एजेंडा हमारी परंपरा, विरासत और आस्था के प्रति लोगों के मन में अविश्वास पैदा करना

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

संभल । उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह रविवार शाम संभल पहुंचे जहाँ उन्होंने मुरादाबाद-बरेली शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के लिए प्रचार किया ।इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी मतदाताओं से संपर्क करेगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने शिक्षकों व शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने कभी भगवान श्रीराम के अस्तित्व को स्वीकार नहीं किया और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का लगातार विरोध किया। सपा-कांग्रेस के पेट में इस बात से दर्द है कि उनकी इच्छा के विपरीत न्यायालय के आदेश पर अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। मंत्री ने जोर देकर कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है।

प्रेमी से शादी करने की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, जमकर काटा हंगामा ये खबर भी पढ़े : प्रेमी से शादी करने की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, जमकर काटा हंगामा

कैबिनेट मंत्री ने सपा पर मठों, मंदिरों और साधु-संतों का लगातार अपमान करने का आरोप लगाया। सपा का एजेंडा हमारी परंपरा, विरासत और आस्था के प्रति लोगों के मन में अविश्वास पैदा करना है। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि सपा कभी वामपंथी मस्जिदों और मदरसों के लिए चंदा इकट्ठा होने की चर्चा नहीं करेगी।

13july123

पेपर लीक पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एसआईटी का गठन किया है और प्रारंभिक जांच में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 10-15 साल पहले ऐसी घटनाओं की कोई जांच नहीं होती थी। उन्होंने सपा, कांग्रेस और बसपा पर योजनाबद्ध तरीके से पेपर लीक कराकर पूरे प्रदेश को नकल का अड्डा बनाने का आरोप लगाया।

चौधरी भूपेंद्र सिंह ने आगे कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान दूसरे राज्यों और देशों से लोग उत्तर प्रदेश में नकल करने और परीक्षा प्रमाण पत्र लेने आते थे। उन्होंने जोर दिया कि जिस तरह से इन दलों ने शिक्षा जगत को दूषित किया, हमारी सरकार उसे सुधारने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि परीक्षा प्रणाली में किसी भी प्रकार की अनिश्चितता या शिकायत आने पर सरकार उसे गंभीरता से लेती है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करती है।

कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की स्पष्ट नीति है कि अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने हमेशा वोट बैंक और जाति के आधार पर विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने वोट बैंक के लिए लोगों से अवैध कब्जे कराए, जिन्हें हटाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, रेफरी और वीएआर के खिलाफ भी खेलना पड़ा: याकिन

कैनसस सिटी।फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना से 1-3 की हार के बाद स्विट्जरलैंड के मुख्य कोच...
खेल 
सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, रेफरी और वीएआर के खिलाफ भी खेलना पड़ा: याकिन

अमेरिका का दक्षिणी ईरान पर हमला, प्रमुख बंदरगाह शहरों और केशम द्वीप में धमाके

तेहरान/वाशिंगटन। होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी वर्चस्व की जंग से पश्चिम एशिया में फिर स्थिति गंभीर...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका का दक्षिणी ईरान पर हमला, प्रमुख बंदरगाह शहरों और केशम द्वीप में धमाके

प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की साइबर क्राइम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

 भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी गन्ने की फसल

गन्ने की खेती: मानसून में गन्ने की खेती करते समय कुछ छोटी गलतियां बड़ा नुकसान करा सकती हैं. अगर समय...
खेती-बाड़ी 
 भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी गन्ने की फसल

तरक्की के लिए अपने ऑफिस डेस्क पर रख लें ये दो चीजें

ऑफिस डेस्क :हर व्यक्ति चाहता है कि उसके करियर में तरक्की हो। लेकिन कई बार पूरी कोशिश करने के बाद...
धर्म-आध्यात्म 
तरक्की के लिए अपने ऑफिस डेस्क पर रख लें ये दो चीजें

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की साइबर क्राइम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

बलिया : थाने में पिटाई से अधेड़ की मौत के आरोप पर थानाध्यक्ष समेत तीन पर कार्रवाई

बलिया। बलिया के रेवती थाने में एक अधेड़ की कथित तौर पर थाने में की गई पिटाई से मौत के...
उत्तर प्रदेश 
बलिया : थाने में पिटाई से अधेड़ की मौत के आरोप पर थानाध्यक्ष समेत तीन पर कार्रवाई

गोमाता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

बाराबंकी। रामसनेहीघाट सहित जिले के अलग-अलग स्थानो पर रविवार को जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कार्यक्रम हुआ लोगों ने उनका जमकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमाता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

अवैध कब्जे हटाना योगी सरकार की प्राथमिकता, सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का किया विरोध : चौधरी भूपेंद्र सिंह

संभल । उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह रविवार शाम संभल पहुंचे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अवैध कब्जे हटाना योगी सरकार की प्राथमिकता, सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का किया विरोध : चौधरी भूपेंद्र सिंह