'मेरे साथ नाटक मत करना', शो 'लॉकअप 2' में दिखा रितेश देशमुख एंग्री अवतार

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

लॉकअप 2  :एकता कपूर का रियेलिटी शो 'लॉकअप 2' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में राम कपूर से लेकर शिल्पा शिंदे जैसे चर्चित सेलेब्स ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है और अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख और डायरेक्टर फराह खान इसे होस्ट कर रही हैं। आमतौर पर रितेश देशमुख शांत और हंसी-मजाक करते ही नजर आते हैं, लेकिन 'लॉकअप 2' में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर अब लॉकअप 2 का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें रितेश देशमुख, योगेश रावत को जमकर फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं कि योगेश रावत ने ऐसा क्या कर दिया, जो रितेश देशमुख तक को गुस्सा आ गया।

रितेश देशमुख ने योगेश रावत को लगाई फटकार
'लॉकअप 2' में हाल ही में रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट्स को एक नया टास्क दिया और इसी टास्क के दौरान योगेश रावत की होस्ट रितेश देशमुख से बहस हो गई। योगेश का ये व्यवहार रितेश देशमुख को बिलकुल पसंद नहीं आया और उनका पारा चढ़ गया। जिस पर अभिनेता ने योगेश को जमकर खरी-खोटी सुनाई और यहां तक कह दिया कि 'मेरे साथ नाटक मत करना।' रितेश देशमुख का पारा तब चढ़ गया, जब योगेश उनसे कहते हैं- 'सर ऐसा ही करना था तो फिर...' ये सुनते ही रितेश भड़क गए और योगेश को टोकते हुए कहते हैं- 'मुझे मत बताओ। मेरे साथ ये नाटक मत करना।' इस पर योगेश चुप हो गए और उनका चेहरा भी उतर गया।

शादी के बंधन में बंधे आकांक्षा रंजन कपूर-शरण शर्मा ये खबर भी पढ़े : शादी के बंधन में बंधे आकांक्षा रंजन कपूर-शरण शर्मा

शो से बाहर हुए ये कंटेस्टेंट
हाल ही में 'लॉकअप 2' में डबल एविक्शन हुए। शनिवार को रियेलिटी शो से दो कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो गया। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रियाज अली और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस हफ्ते शो से बाहर हो गए। सुनीता आहूजा ने जहां स्वास्थ्य कारणों से शो बीच में ही छोड़ दिया तो वहीं रियाज को उनके गेम के चलते बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। सुनीता आहूजा की बात करें तो उन्होंने जब से शो में एंट्री ली थी, वह लगातार सुर्खियों में थीं। उनका गेम भी काफी पसंद किया जा रहा था, लेकिन हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि वह कई स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रही हैं, जिसके चलते वह अब शो छोड़ना चाहती हैं।

लॉकअप 2 के कंटेस्टेंट्स
लॉकअप 2 के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इसमें टीवी और सोशल मीडिया की जानी-मानी हस्तियों ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। टीवी एक्टर राम कपूर, शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा ने शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है और इनके अलावा बिग बॉस 19 विनर और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला भी शो का हिस्सा हैं। वहीं आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, श्रेया कालरा, सूफी मोतिवाला भी अपने गेम को लेकर चर्चा में हैं। इस सीजन को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल में मिलावट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

आबकारी विभाग की टीम को बुलाकर पेट्रोलियम पदार्थों की जांच कराई गई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में पेट्रोल-डीजल में मिलावट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

नोएडा: मानसिक तनाव के चलते अस्पताल कर्मी समेत दो महिलाओं ने की आत्महत्या, जांच जारी

नोएडा। थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर रहने वाली एक अस्पताल कर्मी समेत दो महिलाओं ने मानसिक तनाव...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: मानसिक तनाव के चलते अस्पताल कर्मी समेत दो महिलाओं ने की आत्महत्या, जांच जारी

सराय अकिल में गोकशी गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, ₹25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल

कौशाम्बी।जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में 24 जून को सामने आए गोकशी प्रकरण में फरार चल रहे आरोपितों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सराय अकिल में गोकशी गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, ₹25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल

बेलगाम डबल-डेकर बसों का कहर, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार से बढ़ा हादसों का खतरा

रामनगर चौराहा पर डबल-डेकर बसों का भारी दबाव। 80 की क्षमता वाली बसों में 120 तक सवारियां। पिछले एक साल...
उत्तर प्रदेश 
बेलगाम डबल-डेकर बसों का कहर, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार से बढ़ा हादसों का खतरा

सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, रेफरी और वीएआर के खिलाफ भी खेलना पड़ा: याकिन

कैनसस सिटी।फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना से 1-3 की हार के बाद स्विट्जरलैंड के मुख्य कोच...
खेल 